एक्सप्लोरर

INDvsAUS: पहले मैच में आज आमने-सामने होंगे भारत-आस्ट्रेलिया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां झारखंड क्रिकेट संघ (जेसीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी.

रांची: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच आज यहां झारखंड क्रिकेट संघ (जेसीए) अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी. भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी थी. वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या, चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने आस्ट्रेलिया को पूरी सीरीज में परेशान किया था. भारत के लिए 38 साल के आशीष नेहरा का टीम में वापसी करना अहम साबित होगा. नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की तिगड़ी भारत को तेज गेंदबाजी में अच्छे विकल्प मुहैया कराएगी. पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहे धवन सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि वनडे सीरीज में उनकी गैर मौजूदगी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे को टीम में नहीं चुना गया है. धवन अपने पुराने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर नजर आ सकते हैं. लोकेश राहुल के रूप में भारत के पास एक और सलामी बल्लेबाज का विकल्प मौजूद है. वहीं दूसरी तरफ, आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मिली हार को भुला कर नए आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरना होगा. लेकिन टी20 सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान स्टीव स्मिथ के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है. स्मिथ पूरी टी20 सीरीज़ से बाहर होकर वापस स्वदेश लौट गए हैं. टीम की सबसे बड़ी कमजोरी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, एरॉन फिंच के ऊपर निर्भरता है. वनडे सीरीज में भी यही देखने को मिला था, लेकिन टी-20 छोटा प्रारूप है और यहां कोई भी बल्लेबाज खतरनाक साबित हो सकता है. आस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल जैसा टी-20 विशेषज्ञ हैं. वहीं टी-20 में ट्रेविस हेड भी सफल रहे हैं. टी-20 के लिए आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को शामिल किया है. वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन की वापसी हुई है. हरफनमौला खिलाड़ी मोइजेज हेनरिक्स और डेन क्रिस्टियन जैसे टी-20 विशेषज्ञों से आस्ट्रेलियाई टीम मजबूत दिख रही है. वनडे में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस और केन रिचर्डसन पर भी काफी जिम्मेदारी होगी. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल. ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर(कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, डेन क्रिस्टियन, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन (विकेटकीपर), केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा, मार्कस स्टोइनिस.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget