एक्सप्लोरर

विदेश के लिए भारत को चाहिए 5-6 गेंदबाज: आशीष नेहरा

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारत को 2018 में प्रस्तावित विदेशी दौरों के लिए पांच-छह तेज गेंदबाजों की दरकार है.

कोलकाता: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारत को 2018 में प्रस्तावित विदेशी दौरों के लिए पांच-छह तेज गेंदबाजों की दरकार है. नेहरा ने दो नवम्बर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के रूप में अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. नेहरा ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, "ईशांत शर्मा बाहर बैठे हुए हैं. जसप्रीत बुमराह भी बाहर हैं. हमारे पास चार, पांच, छह तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल है. हमें आने वाले माह में जिस तरह की क्रिकेट खेलनी है, उसे देखते हुए हमें टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ दो अन्य प्रारूपों में पांच-छह गेंदबाजों की जरूरत है." अगले साल जनवरी में भारत को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है. इस दौरे पर भारत तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा. इसके बाद भारतीय टीम नवंबर-जनवरी-2019 में आस्ट्रेलिया के दौर पर होगी. नेहरा ने कहा कि कोलकाता की हरी विकेट मौसम के कारण चर्चा में हैं जिसमें बारिश रूक-रूक कर बाधा बन रही है. पहले दिन गुरुवार को सिर्फ एक घंटे का खेल ही हो सका. वहीं दूसरे दिन समय से पहले भोजनकाल की घोषणा कर दी गई. नेहरा ने कहा, "विकेट अच्छी है, लेकिन यह बारिश के कारण है कि इसमें नमी है. इसके अलावा एक-दो ओवर बाद यह अच्छी विकेट हो जाएगी." नेहरा ने कहा, "विकेट में सीम, स्विंग और उछाल सभी हैं लेकिन वो बारिश की वजह से. हां मैंने इतनी घांस वाली विकेट भारत में नहीं देखी, इससे पहले शायद डेल स्टेन ने हैदराबाद या नागपुर में पांच-छह विकेट लिए थे और उस विकेट पर काफी घांस थी. गेंदबाज को खुद नहीं पता होता कि गेंद किस तरह से आनी है, तो बल्लेबाज को कैसे पता होगा?" इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "आप हाथ देखकर के जरिए कुछ भी नहीं पकड़ सकते. जैसा आपने विराट को आउट होते हुए देखा, लकमल ने आउटस्विंग डाली लेकिन गेंद पड़ने के बाद अंदर आ गई. इसलिए गेंदबाजों के लिए भी यह विकेट काफी मुश्किल सी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget