एक्सप्लोरर

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. तीन अन्य खिलाड़ियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चार खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिये पहुंचे हैं.

साइ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘साइ ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है. पॉजिटिव आये इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा. ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘सभी चार खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में नेगेटिव पाया गया था. लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिये तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों के साथ गुरूवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले. ’’

उनके नतीजे हालांकि अभी साइ को सौंपे नहीं गये हैं लेकिन राज्य सरकार ने साइ अधिकारियों को इनके बारे में बता दिया और कुछ परीक्षण के नतीजों का अब भी इंतजार है.

शिविर के लिये रिपोर्ट करने वाले मनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रह रहे हैं और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिये उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया था.

मनप्रीत ने साइ द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैं साइ परिसर में अकेला पृथकवास में हूं और जिस तरह से साइ अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं. मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है. इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जायेगा. मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है. ’’

इन पृथक खिलाड़ियों ने शिविर में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की थी. राज्य सरकार और साइ की मानक परिचालन प्रक्रिया का शिविरों में कड़ाई से पालन किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल

वीडियोज

Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget