एक्सप्लोरर

Chess Olympiad में भारत का शानदार प्रदर्शन, B टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा

44वें शतरंज ओलंपियाड में भारत 'B' ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

Chess Olympiad: भारत ‘बी’ टीम ने मंगलवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि महिला वर्ग में भारत ‘ए’ टीम ने भी तीसरा स्थान हासिल किया. भारत ‘बी’ ने अपने अंतिम मैच में जर्मनी को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. ओपन वर्ग में उज्बेकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए अपने अंतिम मैच में नीदरलैंड को 2.5-1.5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. आर्मेनिया की मजबूत टीम ओपन वर्ग में दूसरे स्थान पर रही. टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में स्पेन को 2.5-1.5 से हराया.

भारत ‘ए’ तीसरे स्थान पर रही
महिला वर्ग में शीर्ष वरीय भारत ‘ए’ को 11वें और अंतिम दौर में अमेरिका के खिलाफ 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उसकी स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें धूमिल हो गई. कोनेरू हंपी की अगुआई वाली टीम तीसरे स्थान पर रही. युद्ध से जूझ रही युक्रेन की टीम ने महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने शीर्ष स्थान की दौड़ में जॉर्जिया को पछाड़ा. उज्बेकिस्तान ने चौथे बोर्ड पर जेखोनगिर वाखिदोव की जीत की बदौलत नीदरलैंड को हराया. टीम ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर आर्मेनिया के पछाड़कर खिताब जीता. उज्बेकिस्तान की टीम 11 दौर की प्रतियोगिता में अजेय रही और उसने 19 अंक जुटाए.

यह दूसरा कांस्य पदक
भारत ‘बी’ टीम 18 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही. भारत का ओलंपियाड में यह दूसरा कांस्य पदक है. टीम ने 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराया. वर्ष 2014 में भी टीम का हिस्सा रहे अनुभवी बी अधिबान ने एक और पदक जीता जबकि टूर्नामेंट के दौरान शानदार फॉर्म में रहे युवा स्टार डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, निहाल सरीन और रौनक सधवानी का यह पहला पदक है. महिला वर्ग में शीर्ष खिलाड़ियों कोनेरू हंपी और आर वैशाली ने क्रमश: गुलरुखबा तोखिजोनोवा और इरीना क्रुश के साथ अंक बांटे. तानिया सचदेव के हालांकि कारिसा यिप जबकि भक्ति कुलकर्णी को तातेव अब्राहमयान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे भारत ‘ए’ का स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया.

यह भी पढ़ें:

CWG 2022: कुश्ती में 12 मेडल लाने वाले भारतीय पहलवानों का वतन वापसी पर हुआ भव्य स्वागत

Serena Williams Retires: टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स ने की संन्यास की घोषणा, शेयर किया ये पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget