एक्सप्लोरर

विजय शंकर के तूफान और इस्वरन के कमाल से भारत ए ने बनाए 289 रन

विजय शंकर के तूफान और इस्वरन के कमाल से भारत ए ने बनाए 289 रनफाइल फो नई दिल्ली/विशाखापट्टनम: विशाखापट्टनम में खेली जा रही भारत ए और न्यूज़ीलैंड ए की सीरीज़ के चौथे मुकाबले में आज भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 289/6 रन बनाए हैं. भारतीय कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. जिसे टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने एकदम सही साबित कर दिया. भारत ने अभिमन्यू इस्वरन, विजय शंकर और दीपक हूड्डा के अर्धशतकों की मदद से ये स्कोर बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम को 8वें ओवर में पहला झटका लगा. ओपनर प्रशांत चोपड़ा, स्कॉट की गेंद पर महज़ 13 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. लेकिन उनका विकेट जल्दी गिरने के बावजूद दूसरे एंड से ओपनर इस्वरन जमे रहे. दूसरे विकेट के लिए इस्वरन ने बवाने के साथ मिलकर 86 रनों की साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को 100 रनों के पार पहंचाया. लेकिन जैसे ही टीम का स्कोर 116 रनों तक पहुंचा. बवाने, वर्कर की गेंद पर 39 रन बनाकर चलते बने. इस दौरान दूसरे छोर पर मौजूद इस्वरन संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर गए. लेकिन टीम इंडिया ने जल्दी ही कप्तान रिषभ पंत का विकेट गंवा दिया. रिषभ पंत महज़ 2 रनों का योगदान देकर स्कॉट की गेंद पर आउट हुए. लेकिन मिडिल ओवर्स में जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद दीपक हुड्डा ने इस्वरन का बखूबी साथ निभाया. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे इस्वरन पारी के 38वें ओवर में फिलिप्स की थ्रो से रन-आउट हो गए. इस्वरन ने 104 गेंदों पर 7 चौकों के साथ 83 रनों की पारी खेली. लेकिन भारतीय पारी का असली जलवा दिखा जब विजय शंकर मैदान पर उतरे. विजय शंकर ने अंतिम ओवरों में ऐसी आतीशी पारी खेली कि धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही भारतीय टीम को बड़ा सहारा मिल गया. विजय ने महज़ 33 गेंदों पर 184 के स्ट्राइक रेट से 5 छक्के और 4 चौकों के साथ शानदार 61 रन बनाए. दूसरे छूर पर दीपक हुड्डा ने भी अहम 59 रन बनाए. अंत में बाबा अपराजित ने भी अहम 17 रन बनाए. जिसकी मदद से भारत ने 289 रन बनाए. अब सारा दारोमदार भारतीय गेंदबाज़ों पर है. भारतीय टीम अभी 5 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अगर आज भारत जीतता है तो ये सीरीज़ भी उसके नाम हो जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget