एक्सप्लोरर

Ind vs WI T20Is: टीम से बाहर हुए शिखर धवन, संजू सैमसन को मिलेगी जगह

Ind vs WI T20Is: ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टी-20 सीरीज़ के लिए धवन की जगह संजू सैमसन का नाम दिया है. शिखर धवन बाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं.

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 3 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को धवन की जगह टीम में शामिल किया गया है. शिखर धवन बाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं जो उन्हें इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 खेल के दौरान लगी थी. धवन के बाएं घुटने पर एक गहरा कट लगा था और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

बीसीसीआई ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि "धवन को सूरत में महाराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने पर गहरी चोट लगी थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मंगलवार को उनके घाव के उपचार की समीक्षा करने के लिए उनका आकलन किया. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सुझाव दिया है कि धवन को ठीक होने के लिए कुछ और समय चाहिए.''

बयान में आगे कहा गया है कि "ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टी-20 सीरीज़ के लिए धवन की जगह संजू सैमसन का नाम दिया है.''

संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया था जब एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ चयन समिति ने पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए वनडे और टी-20 टीम की घोषणा की थी. संजू को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिली थी लेकिन वह प्लेइंग-11 में नहीं खेल पाए थे.

अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से संजू सैमसन को नजरअंदाज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयन पैनल पर अपनी निराशा व्यक्त की थी. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच छह दिसंबर को मुंबई में होगा.

टीम इस प्रकार है-

टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मत शमी, भुवनेश्वर कुमार और संजू सैमसन.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गौतम गंभीर स्टैंड, गंभीर ने खुद किया उद्घाटन

IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल, कहा- 2020 की योजनाओं पर ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी
एजबेस्टन में हारा भारत, टीम इंडिया से चेज नहीं हुए 338 रन; इंग्लैंड ने 31 रनों से मारी बाजी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget