एक्सप्लोरर

IND vs WI: दूसरे टेस्ट में हनुमा विहारी के शतक और जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक के दम पर भारत मज़बूत

IND vs WI: भारत ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 264 रन से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत (27) का विकेट गंवाया जो दिन की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हालांकि हनुमा विहारी के शतक से भारत 416 रन बनाने में कामयाब रहा. बाद में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज़ की कमर ही तोड़ दी.

किंगस्टन/नई दिल्ली: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मज़बूत कर ली है. पहले हनुमा विहारी ने शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत 416 रन बनाने में कामयाब रहा. बाद में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज़ को छह झटके देकर उन्हें मैच में मुश्किल में डाल दिया. खास बात ये रही कि मैच में बुमराह ने अपने टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक भी ली. बुमराह ने महज़ 9.1 ओवर की गेंदबाज़ी की, जिसमें 16 रन खर्च किए. हालांकि वो ये बड़ा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच चुके हैं. दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज़ ने 33 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बनाए हैं. अभी भी वो भारत के स्कोर से 329 रन पीछे हैं.

भारत की पहली पारी- 416/10 अपने कल के स्कोर 42 रन से आगे खेलते हुए विहारी ने एक छोर संभालकर 111 रन की पारी खेली और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे . उन्होंने अपनी पारी में 225 गेंदों का सामना करके हुए 16 चौके लगाये. विहारी को ईशांत के रूप में बेहतरीन साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिये 112 रन जोड़कर भारत को 400 के पार पहुंचाया.

ईशांत ने 80 गेंद में सात चौकों की मदद से 57 रन बनाये . विहारी को वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने आउट किया जिन्होंने 32.1 ओवर में 77 रन देकर पांच विकेट लिये . वहीं ईशांत को कार्लोस ब्रेथवेट ने पवेलियन भेजा. इससे पहले भारत ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 264 रन से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत (27) का विकेट गंवाया जो दिन की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने इनस्विंगर पर उन्हें आउट किया.

इसके बाद विहारी और रविंद्र जडेजा ने संभलकर खेला. विहारी ने अपना अर्धशतक 96 गेंद में पूरा किया. जडेजा ने 69 गेंद में 16 रन बनाये लेकिन रकहीम कार्नवाल की गेंद पर बड़ा शाट खेलने के प्रयास में मिडऑन में डेरेन ब्रावो को कैच दे बैठे. विहारी और जडेजा ने 10 ओवर में 38 रन की साझेदारी की. अगले ओवर में विहारी को जीवनदान मिला जब कार्नवाल की गेंद पर पहली स्लिप में जान कैंपबेल ने उनका कैच छोड़ा.

वेस्टइंडीज़ की पहली पारी- 87/7 भारत की पहली पारी में 416 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज़ की शुरुआत बेहद खराब रही. बुमराह ने पारी के सातवें ओवर में कैरिबियाई टीम को जॉन कैंपबेल (2) के रूप में पहला झटका दिया. इसके बाद नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह को दूसरी सफलता मिली. इस बार उन्होंने डैरेन ब्रावो (4) को अपना शिकार बनाया. ब्रावो के बाद अगली दो गेंदों पर शमार ब्रूक्स (0) और रोस्टेन चेज (0) को पवेलियन भेज बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक ली.

मुकाबले में हैट्रिक लेने के बाद भी बुमराह का तूफान नहीं थमा. उन्होंने पारी के 13वें ओवर में संघर्ष कर रहे कार्लोस ब्रैथवेट (38 गेंदों पर 10 रन) को भी पतं के हाथों कैच कराकर आउट कर दिया. 22 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद शेमरोन हेटमायर और जेसन होल्डर ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन इनका संघर्ष भी ज्यादा देर तक नहीं चला. हेटमायर ने 57 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए और मोहम्मद शमी को अपना विकेट दे बैठे. 38 गेंदों पर 18 रन बनाकर कप्तान होल्डर भी बुमराह का ही शिकार हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget