एक्सप्लोरर

Ind vs WI 1st T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में नवदीप सैनी ने झटके तीन विकेट

IND vs WI: भारत ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और लगातार विकेट लेते हुए विंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया. भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने तीन विकेट झटके.

फ्लोरिडा: भारत ने शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया. भारत के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रनों से आगे नहीं जाने दिया. इस लक्ष्य को भारत ने 17.2 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए उपकप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने 19, और मनीष पांडे ने 19 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले, पहले गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय टीम के सभी छह गेंदबाजों ने कम से कम एक एक विकेट लिया. नवदीप सैनी ने अपने पहले ही मैच में मात्र 17 रन देकर तीन विकेट चटकाये. विश्व कप में मध्यक्रम की विफलता झेलने वाले भारत ने आसान सा लक्ष्य हासिल करने की राह में छह विकेट गंवा दिये.

रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 24 रन बनाये जबकि फिट होकर टीम में लौटे शिखर धवन एक ही रन बना सके. कप्तान विराट कोहली और मनीष पांडे दोनों ने 19 . 19 रन का योगदान दिया. वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत खाता ही नहीं खोल सके. रविंद्र जडेजा (नाबाद 10) ने वाशिंगटन सुंदर (नाबाद आठ) के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया.

Ind vs WI 1st T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में नवदीप सैनी ने झटके तीन विकेट नवदीप सैनी

वेस्टइंडीज टीम के लिये शेल्डन कोटरेल, कीमो पाल और सुनील नारायण ने दो दो विकेट लिये. इससे पहले वेस्टइंडीज के लिये सबसे बड़ी 34 रन की साझेदारी कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट (नौ) और कीरोन पोलार्ड (49) के बीच हुई. निकोलस पूरन (20) दोहरे अंक तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज रहे.

भारत के लिये गेंदबाजी का आगाज आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने किया और दूसरी ही गेंद पर जान कैंपबेल को डीप मिडविकेट में कृणाल पंड्या के हाथों लपकवाया. सलामी बल्लेबाज एविन लुईस दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए. भुवनेश्वर ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाये. दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके और वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर आठ रन हो गया.

सैनी ने पांचवें ओवर में दो गेंद के भीतर दो विकेट लिये. दो छक्के लगाने वाले पूरन बड़ा शॉट लेने के प्रयास में विकेटकीपर ऋषभ पंत को आसान कैच दे बैठे. शिमरोन हेटमायेर (0) के रूप में सैनी ने दूसरा विकेट लिया. रोवमैन पावेल (चार) को अगले ओवर में खलील अहमद ने पवेलियन भेजा. पावरप्ले के आखिर में वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 33 रन था. पोलार्ड और ब्रेथवेट ने मिलकर 34 रन जोड़े. ब्रेथवेट 15वें और सुनील नारायण 16वें ओवर में आउट हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget