एक्सप्लोरर

IND vs NZ: 18 रनों से सेमीफाइनल जीतने के बाद केन विलियमसन बोले- भारत ने बताया क्यों वो दुनिया की बेहतरीन टीम है

मुकाबले के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा, "हमने सोचा था कि इस विकेट पर 240-250 का स्कोर अच्छा रहेगा और इससे हम भारत पर दबाव बना लेंगे. हमारे खिलाड़ी यह करने में सफल रहे.

मैनचेस्टर: आईसीसी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में 18 रनों से जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन ने भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि खराब स्थिति से मैच को इतना करीबी बनाकर भारतीय टीम ने बताया है कि वो क्यों दुनिया की बेहतरीन टीम है. बारिश के कारण दो दिन तक खिंचे इस सेमीफाइनल मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत ने अपने छह विकेट महज 92 रनों पर खो दिए थे, लेकिन रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने 116 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया, हालांकि अंत में यह दोनों आउट हो गए और भारतीय टीम को हार मिली.

मैच के बाद केन विलियम्सन ने कहा, "हमने सोचा था कि इस विकेट पर 240-250 का स्कोर अच्छा रहेगा और इससे हम भारत पर दबाव बना लेंगे. हमारे खिलाड़ी यह करने में सफल रहे. नई गेंद से हमारे गेंदबाजों ने पिच पर और हवा में गेंद को स्विंग कराने की कोशिश की."

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फैंस निराश, कप्तान कोहली और तमाम खिलाड़ी हताश, देखें ख्वाब, दिल और उम्मीद टूटने की ये 15 तस्वीरें 

उन्होंने कहा, "हमें विश्वस्तरीय बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाना था. हमें पता था कि जब पिच धीमी हो जाएगी तो हमें उसका फायदा उठाना होगा, लेकिन उन्होंने बताया कि वो क्यों विश्व की बेहतरीन टीम है. वे मैच को आखिर तक ले गए जहां वे धोनी और जडेजा के दम पर जीत भी सकते थे."

विलियम्सन ने कहा कि इस मैच में उनकी टीम की परीक्षा हुई है. उन्होंने कहा, "हमारे चरित्र की परीक्षा हुई और हम उसमें सफल रहे."

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: जानिए, विश्व विजेता बनने निकला भारत विकेट दर विकेट विकेट कैसे हारा, यहां है पूरी जानकारी

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. 2015 में भी वह फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड का सामना होना है और अगर ऑस्ट्रेलिया जीती तो फाइनल में इस बार भी वह न्यूजीलैंड के सामने होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget