एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने किया बेईमानी के आरोपों से इंकार, गलत एक्शन करते कैमरे में हुए थे कैद

स्टीव स्मिथ ने कहा कि मुझे इन आरोपों से गहरा धक्का लगा कि मैं क्रीज़ पर निशान लगा किसी तरह का फ़ायदा उठाना चाहता था. मैं आदतन ये पहले से करता आ रहा हूं और ये किसी तरह गलत नहीं है.

सिड्नी में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के अंतिम दिन के खेल दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ एक बार फिर धोखाधड़ी करते हुए कैमरे में क़ैद हो गए थे. मैच के वीडियो फुटेज में वो भारतीय पारी के दौरान ऋषभ पंत के बैटिंग गार्ड के निशान को अपने पैर से घिसते नज़र आ रहे है. हालांकि स्मिथ ने अब इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि वो क्रीज़ के मध्य में निशान  लगा रहे थे जैसा की वो हमेशा से करते आए है.

स्मिथ ने दी अपनी सफ़ाई 

स्मिथ ने कहा, "मुझे इन आरोपों से गहरा धक्का लगा कि मैं क्रीज़ पर निशान लगा किसी तरह का फ़ायदा उठाना चाहता था. मैं आदतन ये पहले से करता आ रहा हूं. ये जानने के लिए कि हम कहां गेंदबाज़ी कर रहे हैं, बल्लेबाज़ किस तरह हमारे गेंदबाज़ों का सामना कर रहा है."

कप्तान पेन भी कर चुके है बचाव 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन भी इस से पहले इस मामले में स्मिथ का बचाव कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वाक़ई अगर कुछ ग़लत हुआ होता तो भारतीय टीम इस मुद्दे को उठाती. उन्होंने कहा, "स्मिथ, पंत के गार्ड के निशान को नहीं बदल रहे थे. क्रीज़ पर निशान बनाना वो आदतन हमेशा से करते आए है. अगर आपने स्मिथ को खेलते देखा हो तो वो हर मैच में 5 या 6 बार ऐसा करते हैं. मुझे नहीं लगता इसमें कुछ भी ग़लत है. हालांकि अब जिस तरह से इसके मायने निकाले जा रहे हैं, उन्हें इस आदत को बदलने के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए."

वीडियो फुटेज देख भड़के फ़ैन्स और पूर्व खिलाड़ी 

स्मिथ का वीडियो फुटेज देख सहवाग समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचनी की. साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने स्मिथ के इस व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताते हुए उनको जमकर लताड़ लगाई है.

स्मिथ पहले भी कर चुके है धोखधड़ी

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने किया बेईमानी के आरोपों से इंकार, गलत एक्शन करते कैमरे में हुए थे कैद

इससे पहले साल 2018 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान भी स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में क़ैद हुए थे. उस समय वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे. इस प्रकरण में डेविड वार्नर भी उनके साथ शामिल थे. इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को 12 महीने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था. स्मिथ की जगह पर पेन को टीम की कमान सौंप दी गयी थी.

यह भी पढ़ें

Ind Vs Aus: वीरेंद्र सहवाग ने चोटिल खिलाड़ियों पर ली चुटकी, कहा- 11 खिलाड़ी न हों तो मैं ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हूं

Aus Vs Ind: टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, अब तक Jasprit Bumrah, Ravichandran Ashwin समेत ये 9 खिलाड़ी हैं चोटिल, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget