एक्सप्लोरर

IND v WIN: टी-20 सीरीज़ का पहला मुकाबला आज, विंडीज़ के खिलाफ 4 साल के सूखे को खत्म करने उतरेगा भारत

भारत और विंडीज़ के बीच पहला टी-20 मकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. मैच का प्रसारण शाम सात बजे से होगा. भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में विंडीज़ का रिकॉर्ड शानदार रहा है, इस कारण मैच के घमासान होने की उम्मीद है.

कोलकाता: भारतीय और विंडीज़ के बीच कोलकाता में आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान पर उतरेगी. टीम में कप्तान कोहली को भी आराम दिया गया है. उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी का दारोमदार संभालेंगे. धोनी को टी-20 सीरीज से ड्रॉप करने पर कोहली ने कहा था कि वह भारत की रणनीति के अभिन्न अंग है. वहीं,  मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि धोनी के लिये टी-20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.

एशिया कप के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया एक बार फिर मैदान पर उतरेगी. विंडीज़ टीम के लिए यह भारत दौरा अभी तक अच्छा नहीं रहा है. जासन होल्डर की कप्तानी में टीम को टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से और पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. टी-20 में कैरेबियाई टीम की कमान कार्लोस ब्रेथवेट संभालेंगे. भारत के लिए ये मुकाबला कड़ा होने वाला है.

टी-20 में भारत पर भारी विंडीज़ टीम

विंडीज़ टीम का कोलकाता के इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम के कप्तान ब्रेथवेट ने इसी मैदान पर बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाकर 2016 में विंडीज़ को दूसरा टी-20 विश्व कप जिताया था. टेस्ट और वनडे में अपने नियमित सितारों के बिना खेलने वाली विंडीज़ टीम में डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है. भारत और विंडीज़ के बीच 2009 से 2017 तक हुए आठ टी- 20 मैचों में से पांच विंडीज़ ने जीते हैं.

टी-20 में विंडीज़ को भारत पिछले चार मैचों में हरा नहीं सकी है. विंडीज़ ने ही 2016 टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को मुंबई में हराया था. भारत ने आखिरी बार टी-20 में विंडीज़ को 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में मात दी थी.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिये अपने लकी मैदान पर कैरेबियाई टीम को हराना आसान चुनौती नहीं होगी. रोहित ने 2014 में ईडन गार्डंस पर ही वनडे क्रिकेट में रिकार्ड 264 रन बनाये थे. इसके अलावा यहां 2013 और 2015 में रोहित की टीम ने आईपीएल खिताब जीते हैं. वनडे श्रृंखला में रोहित ने 129.66 की औसत से 389 रन बनाये थे. बतौर कप्तान एशिया कप में पांच पारियों में रोहित ने 317 रन बनाये थे. इससे उनके शानदार फॉर्म का पता चलता है.

दूसरी ओर कैरेबियाई टीम को युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर के शानदार फार्म के बरकरार रहने की उम्मीद रहेगी. उन्होंने वनडे श्रृंखला में 259 रन बनाये थे. कोहली की गैर मौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम को मजबूती देंगे, जबकि मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत होंगे. भारतीय की तरफ से तेज आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह करेंगे और उनका साथ खलील अहमद होंगे. वहीं, स्पिन का मोर्चा युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव संभालेंगे.

टीमें-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद.

विंडीज़: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान.

मैच का समय: शाम सात बजे से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget