एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्सWorld Cup 2019: साउथेम्प्टन पहुंची टीम इंडिया, बारिश ने किया खिलाड़ियों का वेलकम, देखें तस्वीरें
World Cup 2019: साउथेम्प्टन पहुंची टीम इंडिया, बारिश ने किया खिलाड़ियों का वेलकम, देखें तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 30 May 2019 06:57 AM (IST)
1/5

भारतीय टीम क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साउथेम्प्टन पहुंच चुकी है, जहां वह अपना पहला मुकाबला खेलेगी. जब टीम इंडिया यहां पहुंची तो बारिश हो रही थी. भारत पांच जून को साउथ अफ्रीका के साथ अपना पहला मैच खेलेगी. इस तस्वीर में रोहित शर्मा दिख रहे हैं. भारत ने अब तक दो अभ्यास मैच खेला लेकिन रोहित शर्मा कुछ कमाल नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड के साथ खेले गए अभ्यास मैच में रोहित शर्मा दो रन ही बना पाए. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में वे 19 रन ही बना पाए. भारत को एक अभ्यास मैच में जीत मिली, वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा.
2/5

भारतीय स्पिन गेंदबाजी की कमान इस बार कुलदीप यादव जैसे युवा खिलाड़ियों के कंधों पर है. दो अभ्यास मैच में कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में उन्होंने तीन विकेट झटके. न्यूजीलैंड के खिलाफ वे विकेट नहीं ले पाए.
3/5

केदार जाधव भारत के ऑल-राउंडर है. मिडिल ऑर्डर के लिए केदार जाधव को टीम में जगह दी गई है. हालांकि अभी तक खेले गए दो अभ्यास मैच में उन्हें जगह नहीं दी गई है. इस तस्वीर में केदार जाधव के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी दिख रहे हैं.
4/5

टीम इंडिया साउथम्प्टन के हार्बर होटल में ठहरी हुई है.
5/5

जसप्रतीत बुमराह ने दो अभ्यास मैचों में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. वे अब तक तीन विकेट ले चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में चार ओवरों में उन्होंने केवल दो रन देकर एक विकेट लिए. इसमें दो ओवर मेडेन रहे. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पांच ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए.
Published at : 29 May 2019 11:00 PM (IST)
Tags :
ICC World Cup 2019Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
स्पोर्ट्स
LIVE: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-स्पेन का फाइनल
स्पोर्ट्स
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
स्पोर्ट्स
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
























