एक्सप्लोरर

कोरोना प्रभाव के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अनुसूची की समीक्षा करेगा आईसीसी

आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा है कि, जो क्रिकेट का नुकसान हुआ है उसका क्या प्रभाव पड़ा है, जब इस बात को लेकर गहरी समझ उतपन्न हो जाएगी तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग पर चर्चा और फैसला लिया जाएगा.

कोविड-19 के कारण कई क्रिकेट सीरीज रद्द की गई हैं जिसका असर आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के कार्यक्रम पर भी पड़ा है. आईसीसी अब टेस्ट चैम्पियनशिप के कार्यक्रम की समीक्षा करने का सोच रही है. आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) पर काम करना होगा क्योंकि इसने कई देशों की द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को लगभग असंभव कर दिया है. लेकिन ऐसा तभी किया जाएगा जब समझा जा सकेगा कि इस महामारी का पूरे एफटीपी पर क्या असर पड़ा है.

उन्होंने कहा, "इस समय तक तो कुछ भी नहीं बदला है. हम समझते हैं कि कितनी क्रिकेट बची हुई है और कब टी-20 विश्व कप होना है. बिगड़े हुए एफटीपी को 2023 तक के लिए दोबारा देखना होगा और इसकी समीक्षा करनी होगी साथ ही यह ध्यान रखना होगा कि जितनी क्रिकेट इस कोविड-19 के कारण बर्बाद हुई उसमें से ज्यादा से ज्यादा की भरपाई कैसे की जाए."

उन्होंने कहा, "जो क्रिकेट का नुकसान हुआ है उसका क्या प्रभाव पड़ा है, जब इस बात को लेकर गहरी समझ उतपन्न हो जाएगी तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग पर चर्चा और फैसला लिया जाएगा."

आईसीसी के बोर्ड सदस्य ने बताया आईसीसी की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा जारी हुई थी कि जो टेस्ट मैच रद्द हुए हैं उनका टेस्ट चैम्पियनशिप पर क्या प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कैलेंडर पर दोबारा काम करना आसान नहीं होगा और इसमें समय लगेगा.

उन्होंने कहा, "आम राय से इतर टी-20 विश्व कप के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी. जैसा आप जानते हैं कि टेस्ट चैम्पियनशिप सभी सदस्यों के काफी करीब है. आईसीसी कैलेंडर पर दोबारा काम करेगी और जो मैच नहीं हो पाएं हैं उन्हें शामिल करेगी या अंक प्रणाली में बदलाव होगा यह सभी फैसले अक्टूबर के आस-पास लिए जाएंगे क्योंकि अभी जो स्थिति है, आपके पास कोई ठोस प्लान नहीं हो सकता. कोरोनावायरस ने खेल को क्षति पहुंचाई है और आप इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते."

उन्होंने कहा, "फैसला जो भी होगा वो सभी सदस्यों की आम सहमति से होगा. इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहली चैम्पियनशिप जल्दी से जल्दी खत्म होनी चाहिए. लेकिन साथ ही यह बात समझनी होगी की कैलेंडर दोबारा बनाने के लिए 2-3 महीने चाहिए होंगे क्योंकि अंत में टेस्ट मैच द्विपक्षीय सीरीज के तौर पर खेले जाएंगे.

भारत इस समय चैम्पियनशिप में 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget