एक्सप्लोरर

ICC की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने किया कमाल, विराट-बुमराह टॉप पर कायम

World Cup 2019: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में खेले गए 9 मैचों में से 5 में शतक लगाए. रोहित शर्मा को अपने इस प्रदर्शन का फायदा हुआ है और वह रैंकिंग में विराट कोहली के काफी करीब पहुंच गए हैं.

ICC Ranking: पहली बार विश्व कप विजेता बनने वाली इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी कमाल किया है. इंग्लैंड के साथ फाइनल का सफर तय करने वाली न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी रैंकिंग में बेहतर करने में कामयाब रहे. मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने विलियम्सन को बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है जबकि इंग्लैंड के जेसन रॉय पहली बार शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. गेंदबाजों में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स छह स्थान आगे बढ़कर सातवें पर आ गए हैं जो उनके करियर की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी पांच स्थान की छलांग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

विराट-रोहित की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा, पाकिस्तान के बाबर आजम, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर पहले से पांचवें स्थान तक बने हुए हैं. विलियम्सन छठे पर हैं. उन्होंने इसी विश्व कप में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाले डेविड वार्नर को एक स्थान का नुकसान पहुंचाया है. जेसन तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 10वें स्थान पर आ गए हैं.

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और फाइनल में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले बेन स्टोक्स को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 20वें स्थान पर अपने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ संयुक्त रूप से बैठे हैं. आस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी दो स्थान आगे बढ़ते हुए 32वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन 77 रनों की पारी खेलने वाले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा 24वां स्थान आगे बढ़ते हुए 108वें स्थान पर आ गए हैं.

नंबर 1 पर कायम हैं बुमराह

गेंजबाजों मे पहले की तरह ही जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर बने हुए हैं. बुमराह ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट लिए थे. गेंदबाजों में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह शीर्ष-30 में पहुंचने में सफल रहे हैं. इस विश्व कप में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए. बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर बांग्लादेश को इस विश्व कप में कई मैच जिताने वाले शाकिब अल हसन हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं. यहां स्टोक्स दूसरे स्थान पर आ गए हैं. टीम रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारत पर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है. इंग्लैंड के अब 125 अंक हो गए हैं जबकि भारत के 122 अंक हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget