एक्सप्लोरर

ICC ODI Ranking: वनडे गेंदबाजों की अनोखी रैंकिंग, टॉप 10 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज, बाकी सभी स्पिनर, देखिए लिस्ट

ICC ने वनडे गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिंग में टॉप 10 गेंदबाजों में 9 स्पिनर हैं, और सिर्फ एक तेज गेंदबाज लिस्ट में शामिल है. जानिए पूरी सूची और रैंकिंग में हुए बदलाव

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को वनडे गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिंग में एक बड़ा आश्चर्य देखने को मिला है. रैकिंग में टॉप 10 गेंदबाजों में 9 स्पिनर हैं, जबकि केवल एक तेज गेंदबाज शामिल है. इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अकेले तेज गेंदबाज बने हैं.

मैट हेनरी अकेले तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इस रैंकिंग में 622 अंकों के साथ सातवें पायदान पर हैं. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज भी हैं, लेकिन वर्तमान रैंकिंग में कोई भी शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाया है. एक्सपर्टस का मानना है कि इसका मुख्य कारण  वनडे मैचों की संख्या में कमी और टेस्ट तथा टी20 फॉर्मेट को बढ़ावा देना है. इसी वजह से इस बार की रैंकिंग में सिर्फ एक तेज गेंदबाज ही टॉप 10 में शामिल है.

स्पिनरों का कब्जा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप 10 में स्पिनर गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 687 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. महाराज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल किया है. उनके बाद श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा दूसरे और भारत के कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर हैं.

शीर्ष 10 गेंदबाज इस प्रकार हैं

1. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

2. महेश तीक्ष्णा (श्रीलंका)

3. कुलदीप यादव (भारत)

4. बर्नार्ड स्कोल्ट्ज (नामीबिया)

5. राशिद खान (अफगानिस्तान)

6. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)

7. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

8. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

9. रवींद्र जडेजा (भारत)

10. एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया)

मैट हेनरी का योगदान

33 वर्षीय हेनरी ने हाल ही में जिम्बाब्वे में हुए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को चैंपियन बनाया था. हेनरी ने अब तक 32 टेस्ट में 136 विकेट, 91 वनडे में 165 विकेट और 25 टी20 में 37 विकेट लिए हैं. टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट के संन्यास के बाद हेनरी न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी का मुख्य आधार बन गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget