एक्सप्लोरर

वकार यूनुस ने कहा, मेरे पास है विराट कोहली को आउट करने का ये तरीका

विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर अनुशासन और अपनी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर स्विंग गेंदबाजी का सामना किया जो उनकी सफलता का राज भी है. विपक्षी गेंदबाजों के लिए विराट कोई मौका नहीं छोड़ते.

नई दिल्ली: विराट कोहली आज दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और तकरीबन दुनिया का हर गेंदबाज उनसे खौफ खाता है. आज विराट के पास फिटनेस के साथ वो सारी तकनीक है जो उन्हें इतना बेतरीन बल्लेबाज बनाती है. इंग्लैंड में जब भारतीय टीम टेस्ट मैच खेल रही थी तो विराट की सबसे बड़ी टक्कर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से थी जिसमें अंत में विराट ही जीते.  विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान विराट का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. जब बल्लेबाजी में दोनों ही टीमों के बड़े नाम फ्लॉप हो रहे थे तो विराट कोहली के बल्ले से खूब रन बरसे और यह साबित हुआ कि उन्हें क्यों वर्तमान में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाता है.

विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर अनुशासन और अपनी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर स्विंग गेंदबाजी का सामना किया जो उनकी सफलता का राज भी है. विपक्षी गेंदबाजों के लिए विराट कोई मौका नहीं छोड़ते. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनुस की माने तो विराट कोहली की बल्लेबाजी तकनीक में अभी भी कुछ ऐसी खामियां हैं, जिसका फायदा विपक्षी गेंदबाज उठा सकते हैं. वकार के मुताबिक विराट कोहली अभी भी ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों पर अपना बल्ला अड़ाते हैं. ऐसे में विपक्षी टीम के गेंदबाजों के पास ये सुनहरा मौका होता है जिससे वो विराट का विकेट आसानी से ले सकते हैं.

मैं रहता तो उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करता: वकार

वकार यूनुस ने कहा, अगर आप एक आउटस्विंग गेंदबाज हैं, जैसा कि मैं अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान हुआ करता था तो आपको गुड लेंथ पर गेंद रखकर विराट को ऑफ स्टंप से बाहर बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर करना होगा. ऐसे में उन्हें ज्यादातर गेंद को खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और बल्ले का किनारा लगने की संभावना बहुत ज्यादा रहेगी.' हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर शॉट खेलने का प्रयास ही नहीं किया था. यही उनकी सफलता का राज भी रहा. बता दें कि विराट की अगली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ है तो वहीं आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के साथ भी कोहली एंड कंपनी को कई मैच खेलने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget