एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: नीदरलैंड ने मलेशिया को 7-0 से दी शिकस्त

तीसरे क्वार्टर में आखिरीकर नीदरलैंड की टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में सफल रही

नई दिल्ली: हॉकी विश्वकप के सातवें मैच में नीदरलैंड ने मलेशिया को 7-0 से हरा दिया है. यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया है. जेरोएन हर्टज्बेर्गर की हैट्रिक के दम पर पूर्व विजेता नीदरलैंड ने शनिवार को खेले गए हॉकी विश्व कप के ग्रुप-डी के पहले मैच में शानदार आगाज किया. मलेशिया ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनट्स के अलावा वह अपने अच्छे खेल को जारी नहीं रख पाई और जैसे ही नीदरलैंड ने पहला गोल खाया मलेशिया समय के साथ बैकफुट पर जाती दिखी.

नीदरलैंड ने चौथे मिनट में ही आक्रमण किया जो आखिरकार असफल रहा. इस आक्रामण ने बता दिया था कि मलेशिया के डिफेंस के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है. वहीं, 12वें मिनट में जेरोएन ने गोल कर नीदरलैंड को एक गोल की बढ़त दिला दी.

रोबर्ट कैम्परमैन ने लाइन के पास से गेंद जेरोएन को दी. उन्होंने मलेशियाई गोलकीपर को मात दे उसे नेट में डाल दिया. इस पर रैफरी असमंजस में थे इसलिए उन्होंने रैफरल लिया जो नीदरलैंड के पक्ष में गया. मलेशिया के पहले क्वार्टर के अंत में एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर वह बराबरी का गोल नहीं कर सकी.

दूसरे क्वार्टर में मलेशिया बैकफुट पर थी. उसका डिफेंस लगातार नीदरलैंड के आक्रामण से घबरा गया. नीदरलैंड के लिए यह क्वार्टर काफी मौके लेकर आया जिसमें से वह सिर्फ एक पर ही गोल कर पाई. 21वें मिनट में मिर्को प्रूइज्सेर ने नीदरलैंड के लिए गोल किया. मिर्को के लिए यह मौका थिएरी ब्रिंकमैन और जेरोएन ने बनाया था जिस पर मिर्को ने अपनी हॉकी के इशारे से गेंद को नेट में डाल स्कोर 2-0 कर दिया.

दूसरे क्वार्टर में स्कोर नीदरलैंड के पक्ष में और बेहतर हो सकता. उसे इस क्वार्टर में पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले जो विफल रहे. हालांकि, क्वार्टर के अंत होते-होते नीदरलैंड ने अपना तीसरा गोल कर दिया था. 29वें मिनट में उसके लिए यह गोल जेरोएन ने किया. इसमें उनकी मदद मिर्को ने की.

Hockey World Cup 2018: नीदरलैंड ने मलेशिया को 7-0 से दी शिकस्त

तीसरे क्वार्टर में आखिरीकर नीदरलैंड की टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में सफल रही. 35वें मिनट में नीदरलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर मिंक वान डीर वीडेन ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया. नीदरलैंड यहीं नहीं रूकी उसने तीसरे क्वार्टर के अंत में 42वें मिनट में कैम्परमैन ने शानदाार फील्ड गोल कर नीदरलैंड के लिए पांचवां गोल किया.

Hockey World Cup 2018: नीदरलैंड ने मलेशिया को 7-0 से दी शिकस्त

नीदरलैंड के लिए 57वें मिनट में ब्रिंकमैन ने छठा और 60वें मिनट में जेरोए ने सातवां और अपना तीसरा गोल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget