एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से टीम में जगह बनाने से चूक गए युवराज और रैना जैसे खिलाड़ी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद बीसीसीआई ने तीन टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में 38 साल के आशिष नेहरा ने लगभग आठ महीने बाद वापसी की है वहीं सुरेश रैना, युवराज सिंह और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है.

टीम के चयन से पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि सुरेश रैना को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है वहीं युवराज सिंह भी वापसी के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रहे थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.

इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम के चयन के दौरान टीम मैनेजमेंट ने यो-यो टेस्ट प्रणाली में बेहतर प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल किया था. आपको बता दें कि इस यो-यो टेस्ट में युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे धाकड़ बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक माना गया.

आशिष नेहरा ने वापसी कर यह साबित किया कि फिटेनस के दम पर टीम में जगह बनाई जा सकती है. ऐसे में टीम से बाहर चल रहे इन खिलाड़ियों के सामने बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गई है. यही वजह है कि कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री टीम में ज्यादा से ज्यादा फिट खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं.

टीम में अपनी जगह बनाने को लेकर चल रही इस प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी को टीम से बाहर बैठना पड़ रहा है. आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज रह चुके इन खिलाड़ियों की जगह युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है.

मौजूदा समय में टीम इंडिया का बैंच स्ट्रेंथ इतना मजबूत है कि अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अर्द्धशतक लगाए उन्हें भी टी-20 टीम में जगह नहीं मिल पाई. ऐसे में सुरेश रैना, युवराज सिंह और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरुरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget