एक्सप्लोरर

परचूनवाले की 'बेगम' से भारतीय क्रिकेटर की 'वाइफ' बनने तक हसीन जहां का पूरा सफर

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच का विवाद हर बढ़ते दिन के साथ और बड़ा होता जा रहा है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. आज शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर शमी पर फोन खोने की वजह से बर्ताव बदलने की बात कही. साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि अगर शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो भी वो सहयोग करने के लिए तैयार. लेकिन इसी बीच हसीन जहां की ज़िंदगी में बारे में कई ऐसे राज़ खुले हैं जिनपर अब से पहले पर्दा पड़ा हुआ था. आइये जानें कैसे एक साधारण घर की लड़की से भारतीय क्रिकेटर की ज़िंदगी तक पहुंची हसीन: # हसीन के परिवार का बायोडाटा: हसीन जहां के परिवार में उनके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. हसीन जहां की तीन बहनें हैं. उनके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं. बड़ी बहन दिल्ली में रहती है और छोटी बहन पश्चिम बंगाल के बीरभूम रहती हैं. # पड़ने में थी होशियार, बचपन से था कुछ बड़ा करने का सपना: हसीन के पिता ने बातचीत में बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई और स्पोर्ट्स में अच्छी थी. वो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी. उसने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर कई अवॉर्ड भी जीते. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो जब छोटी थी तभी से अन्याय नहीं देख सकती थी. मां, पिता हो या कोई और वह गलत को सहन नहीं करती थी. एक बार सलाह जरूर देती थी. हसीन के पिता ने ये भी कहा कि वो बचपन से ही कुछ बड़ा करना चाहती थी. # 2002 में परचूनवाले से की शादी: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में ये कम ही लोग जानते हैं कि शमी के साथ ये उनकी दूसरी शादी है. खास बात ये है कि दुनिया आज जिसे शमी की पत्नी के रूप में जानती है उसने पहली शादी लव मैरिज की थी. हसीन जहां की पहली शादी और पहले प्यार के दिलचस्प किस्से को जान कर आप हैरान रह जाएंगे. हसीन की पहली शादी साल 2002 में शेख सैफुद्दीन से हुई थी. हसीन जहां और शेख सैफुद्दीन को एक दूसरे से उस वक्त प्यार हो गया जब हसीन दसवीं क्लास में पढ़ती थी. पढ़ाई के दौरान शेख सैफुद्दीन और हसीन जहां का प्यार परवान चढ़ने लगा. इस बीच शेख सैफुद्दीन ने हसीन जहां को प्रपोज किया. अपने प्यार को हसीन मना नहीं कर सकीं और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया. इसके बाद साल 2002 में दोनों ने शादी कर ली. # 2010 में लिया तलाक: जिस सैफुद्दीन से हसीन ने साल 2002 में लव मैरिज की उनसे आठ साल बाद 2010 में दोनों का तलाक हो गया. बता दें कि हसीन के पहले पति सैफुद्दीन कोलकाता में परचून की दुकान चलाते हैं. सहीन और सैफुद्दीन की दो बेटीयां भी हैं. बड़ी बेटी दसवीं और छोटी बेटी छठी क्लास में पढ़ती है. दोनों ही अपने पिता के साथ कोलकाता में रहती हैं. एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन ने उन्हें क्यों छोड़ा ये उन्हें मालूम नहीं है. सैफुद्दीन का कहना है कि हसीन हफ्ते में दो-तीन बार फोन कर अपनी दोनों बेटियों से बात करती हैं लेकिन सैफुद्दीन का हसीन के कोई तालुकात नहीं है. # 2010 में तलाक के बाद हसीन की जिंदगी: 2010 में पति सैफुद्दीन से तलाक लेने के बाद हसीन अपनी जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाना शुरू किया. अभी हसीन की जिंगदी में शमी का आना बाकी था. वक्त बीता और हसीन का सामना शमी से हुआ. दरअसल साल 2014 के आईपीएल में हसीना चीयर लीडर के तौर पर काम कर रही थी. उसी समय शमी के साथ उनकी मुलाकात हुई रिलेशन भी शुरु होगा. हसीन ने इसके बाद कोलकाता में रहना शुरू कर दिया. इसी साल हसीन जहां ने इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी रचा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget