एक्सप्लोरर

VIDEO: हार्दिक पांड्या की एक 'थ्रो' ने बदल दिया मैच का रूख

पहला टेस्ट मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें अब भी दूसरे टेस्ट में ज़िंदा हैं. पहले दिन पहले सेशन में बुरी तरह से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे सेशन में दमदार वापसी की.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: पहला टेस्ट मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें अब भी दूसरे टेस्ट में ज़िंदा हैं. पहले दिन पहले सेशन में बुरी तरह से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे सेशन में दमदार वापसी की. सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम मुश्किल में फंसती चली जा रही थी. लेकिन तीसरे सेशन में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया कि उसके बाद संयम से पारी की संवारती दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ताश के पत्तों की तरह एक के बाद एक 3 विकेट गंवा दिए. एक समय मजबूत स्थिति में दिखने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को दिन के अंत में भारतीय गेंदबाज परेशान करने में कामयाब रहे. हार्दिक पांड्या ने बदल दिया मैच का रूख: तीसरे सेशन में हाशिम आमला खूंटा गाढ़े खड़े हुए थे. भारत के लिए उस समय आमला का विकेट लेना बेहद जरूरी था. अमला बिना किसी परेशानी के साथ अपनी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन दिन का अंतिम समय नजदीक आते आते पारी के 81वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने दूसरे छोर से विकेटों पर ऐसी सीधी थ्रो मारी की मैच का मोमेंटम ही बदल गया. आमला 82 के स्कोर पर रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. पंड्या की गेंद को अमला ने पास में खेला और रन लेने की कोशिश की लेकिन पंड्या ने अपनी तेजी दिखाई और गेंद उठाकर सीधे स्टम्प पर थ्रो मारी और अमला की पारी का अंत किया. अमला ने 153 गेंदों में 14 चौकों के साथ 82 रनों की पारी खेली थी. लेकिन असली मैच पलटा इसी विकेट के बाद आमला के बाद आते ही क्विंटन डी कॉक भी शून्य के स्कोर पर अश्विन का शिकार बन गए और फिर फिलेंडर भी आनन-फानन में रन-आउट होकर चलते बने. दिन का खेल खत्म होते समय दक्षिण अफ्रीका 90 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना चुकी है. लेकिन अंतिम क्षणों में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच में अपनी जगह बचा ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget