एक्सप्लोरर

French Open: लाल बजरी के बादशाह नडाल का शानदार आगाज, जोकोविच को भी मिली आसान जीत

फ्रेंच ओपन 2021 में नडाल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. नडाल की नज़रें रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम टाइटल जीतने पर हैं. नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जोकोविच भी रेस में आगे माने जा रहे हैं.

लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने दबदबे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत की. फ्रेंच ओपन में अपने 14वें खिताब और रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे नडाल ने पहले दौर के मैच में आस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी अलेक्सी पोपिरिन को 6-3, 6-2, 7-6 (3) से हराया.

इस तरह से उन्होंने रोलां गैरां में लगातार 26 सेट जीत लिये हैं. इनमें डोमिनिक थीम के खिलाफ 2019 के फाइनल के आखिरी दो सेट तथा 2020 के सात मैचों में सभी 21 सेट में जीत शामिल हैं. कोविड-19 के कारण पिछले साल फ्रेंच ओपन सितंबर-अक्टूबर में खेला गया था.

नडाल ने जीत के बाद कहा, 'मैं चोट को लेकर थोड़ा डरा हुआ था लेकिन यह अतीत की बात है. इस बार सब कुछ अधिक सहज है. नडाल तीसरे सेट में 5-2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद उनके अनुभव के सामने पोपिरिन की एक नहीं चली. नडाल ने इस बीच आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गलतियां करने के लिये मजबूर किया.

जोकोविच को मिली आसान जीत

फ्रेंच ओपन ने रैंकिंग के आधार पर वरीयता तय की है और इसलिए नडाल को तीसरी वरीयता हासिल है. नोवाक जोकोविच को पहली जबकि दानिल मेदवेदेव को दूसरी वरीयता प्राप्त है. जोकोविच ने मंगलवार की रात को टेनिस सैंडग्रेन को दो घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-4, 6-2 से हराया. जोकोविच ने छह ब्रेक प्वाइंट बचाये और 33 विनर्स लगाये.

महिलाओं में शीर्ष रैंकिंग की ऐश बार्टी ने तीन सेट तक जूझने के बाद अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया. दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा एड़ी की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गयी जबकि पुरुष वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव को पांच सेट में हार का सामना करना पड़ा.

WTC: फाइनल में इंडिया पर भारी पड़ेगा न्यूजीलैंड, जानें पूर्व कप्तान ने क्यों किया ऐसा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget