एक्सप्लोरर

फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा फ्रांस, कांटे की टक्कर में बेल्जियम को 1-0 से हराया

फ्रांस के लिए मैच का एकमात्र गोल डिफेंडर सैमुअल उमटिटी के गोल ने किया. उमटिटी ने मैच के 51वें मिनट में हैडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को अहम बढ़त दिलाई.

सेंट पीटर्सबर्ग: फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस ने सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. यह तीसरा मौका है जब फ्रांस की टीम फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है. लेकिन फ्रांस के हाथों मिली हार के बाद बेल्जियम की टीम का पहली बार खिताब अपने नाम करने का सपना टूट गया.

फ्रांस के लिए मैच का एकमात्र गोल डिफेंडर सैमुअल उमटिटी के गोल ने किया. उमटिटी ने मैच के 51वें मिनट में हैडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को अहम बढ़त दिलाई. इससे पहले फ्रांस ने 1998 में अपनी ही मेजबानी में हुए विश्व कप फाइनल में ब्राजील को हराकर खिताब जीता था लेकिन 2006 के फाइनल में इटली से हार गई थी.

फ्रांस की टीम अब 15 जुलाई को होने वाले फाइनल में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कल होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी. बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप के तीन मैचों में यह फ्रांस की तीसरी जीत है. इससे पहले फ्रांस ने 1938 में पहले दौर का मुकाबला 3-1 से जीतने के बाद 1986 में तीसरे दौर के प्ले आफ मैच में 4-2 से जीत दर्ज की.

इसके साथ ही बेल्जियम का 24 मैचों का अजेय अभियान भी थम गया. इस दौरान उसने 78 गोल किए और आज के मैच से पहले सिर्फ एक मैच में टीम गोल नहीं कर पाई. बेल्जियम की टीम हालांकि विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ विदा हुई और अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में सफल रही.

बेल्जियम के लिए बायें छोर से एडन हेजार्ड ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन टीम को दायें छोर पर रोमेलु लुकाकु की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ा. फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर ओलिवर गिरोड भी कई मौकों पर अच्छे मूव को फिनिश करने में नाकाम रहे लेकिन उमटिटी ने टीम को मुश्किल में फंसने से बचा लिया.

बेल्जियम की टीम ने थामस म्युनियर के निलंबन के कारण उनकी जगह मूसा डेम्बले को उतारा जबकि फ्रांस ने निलंबन के बाद वापसी कर रहे ब्लेस मातुइदी को कोरेनटिन टोलिसो की जगह शुरुआती एकादश में शामिल किया था. अब बेल्जियम तीसरे पायदान के लिए दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से भिड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget