एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: फ्रांस ने 1-0 से मुकाबला जीतकर टॉप 16 में बनाई जगह, पेरू हुआ बाहर

फ्रांस के लिए म्बाप्पे ने 34वें मिनट में गोल किया. वह इसी के साथ वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने पेरू को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है. पहले दो मुकाबलों में मिली हार के साथ ही पेरू का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है. फ्रांस के लिए 19 साल के कीलियन म्बाप्पे ने मैच का एकमात्र गोल किया.

यह फ्रांस की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी. दो मैचों में दो जीत के बाद 1998 की विश्व विजेता फ्रांस के छह अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है. अपने ग्रुप सी से अंतिम-16 में जाने वाली फ्रांस पहली टीम है. पेरू को अपने दोनों मैचों में हार मिली जिससे वो अगले दौर के रेस से बाहर हो गई है.

फ्रांस के लिए म्बाप्पे ने 34वें मिनट में गोल किया. वह इसी के साथ वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. म्बाप्पे की उम्र इस समय 19 साल 183 दिन है. उनसे पहले डेविड ट्रेजेगुएट ने 20 साल 246 दिन की उम्र में फ्रांस के लिए वर्ल्ड कप में गोल किया.

शुरुआत में पेरू रहा फ्रांस पर भारी

फ्रांस का डिफेंस पेरू के तमाम प्रयासों के बाद अपनी बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रहा. पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखी गई. पहले 10 मिनट सिर्फ पेरू हावी रही. सातवें मिनट में क्रिस्टिन कुएवा और पाउलो गुएरो ने पेरू के लिए मौका बनाया जिसे सैमुएल उमतिति ने अकेले रोक दिया.

12वें मिनट में फ्रांस के लिए पॉल पोग्बा ने 25 यार्ड से किक लगाई जो गोल पोस्ट में नहीं गई. 14वें मिनट में वाराने ने कॉर्नर पर एंटोनी ग्रीजमैन की किक से हेडर से नेट में डालने का प्रयास किया जिसे पेरू के डिफेंडर ने नकार दिया.

फ्रांस और पेरू ने अपनी कशिशें जारी रखीं. सफलता आखिरकार फ्रांस को मिली. म्बाप्पे ने फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया. ओलिवर जीरू ने पेरू के डिफेंस को भेदते हुए पेरू के गोलकीपर के ऊपर से गेंद म्बाप्पे को दी जिन्होंने खाली पड़े गोल में हल्के से गेंद को डाल अपनी टीम को बढ़त दिला दी.

दूसरे हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

दूसरे हाफ में पेरू बराबरी की कोशिश में थी और 50वें मिनट में लगभग उसने बराबरी कर ही थी. प्रेडो एक्वीनो ने बॉक्स के बाहर मध्य से शानदार किक लगाई. गेंद नेट के अंदर जा ही रही थी लेकिन शायद पेरू की किस्मत में गोल नहीं था और गेंद पोल से टकरा कर बाहर चली गई.

68वें मिनट में भी पेरू किस्मत की बेरहमी से गोल करने से चूक गई. लुइस एडविनक्वेला ने बॉक्स के बाएं कोने से शॉट लिया जो गोलपोस्ट के ऊपरी हिस्से के काफी करीब से बाहर चला गया. पेरू ने दूसरे हाफ के अंत में गोल करने के काफी प्रयास करते हुए फ्रांस के डिफेंस की कड़ी परीक्षा ली जिसमें फ्रांस पास हो गई और पेरू को गोल के महरूम रखते हुए तीन अंक लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल कब, कहां और कैसे देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी
ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल कब, कहां और कैसे देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी
नाबालिग यौन शोषण के मामले में दोषी करार, ये क्रिकेटर अब जाएगा जेल
नाबालिग यौन शोषण के मामले में दोषी करार, ये क्रिकेटर अब जाएगा जेल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget