एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को अस्पताल से मिली छुट्टी

अस्पताल ने बयान में कहा कि कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गयी. वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं.

नई दिल्ली: भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को आज शहर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. इस 61 साल के पूर्व आलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब वह स्वस्थ हैं.

अस्पताल ने बयान में कहा, ‘‘कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गयी. वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं. वह डा. अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे.’’

एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है, जिससे दिल में सामान्य रक्त संचार हो सके. अस्पताल में भर्ती होने के बाद कपिल की स्थिति की जांच की गयी और अस्पताल के हृदय रोग विभाग के निदेशक डा. माथुर ने उनकी आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की.

कपिल देव के पूर्व साथी चेतन शर्मा ने कपिल और डा. माथुर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘डा. अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की. वह अब स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गयी है. यह तस्वीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय की है.’’

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व कप विजेता और महान ऑलराउंडर के शीर्ष स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी. इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे.

भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल देव ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं. वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं. वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget