एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: क्रोएशिया ने थर्ड प्लेस मुकाबले में मोरक्को को 2-1 से हराया, शानदार तरीके से खत्म किया अपना अभियान

FIFA WC 2022: सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा, लेकिन क्रोएशिया की टीम ने पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत मैच अपने नाम किया.

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के थर्ड प्लेस मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा, लेकिन क्रोएशिया की टीम ने पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत मैच अपने नाम किया. मोरक्को को भले ही इस मैच में हार मिली है, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन से काफी खुश होंगे.

काफी शानदार रहा पहले हाफ का खेल

मैच की शुरुआत में ही क्रोएशिया ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था और सातवें मिनट में ही उन्हें बढ़त भी मिल गई थी. सेटपीस पर इवान पेरिसिच ने असिस्ट किया और जोस्को ग्वार्डियोल ने हेडर के जरिए गोल दागते हुए क्रोएशिया को आगे कर दिया. अगले ही मिनट में क्रोएशिया ने फाउल किया और नौवें मिनट में ही मोरक्को ने स्कोर को बराबर कर लिया था. अचरफ डारी ने भी हेडर के जरिए ही गोल दागा और अपनी टीम को बराबरी दिलाई. क्रोएशिया ने इसके बाद लगातार आक्रमण किए और पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले ही एक बार फिर से बढ़त हासिल की. 42वें मिनट में मिस्लेव ओरसिच ने गोल करते हुए क्रोएशिया को आगे किया था.

दूसरे हाफ में कोई टीम नहीं कर सकी गोल

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने लगातार प्रयास किए और मौके भी बनाए, लेकिन कोई भी फाइनल थर्ड में कामयाब नहीं हो पाया. 75वें मिनट में मोरक्को स्कोर बराबर करने के एकदम करीब थी जब सिक्स यार्ड बॉक्स से मोरक्को ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए गोल रोका. 87वें मिनट में मैटियो कोवासिच की बदौलत क्रोएशिया ने एक शानदार मौका बनाया था, लेकिन शॉट को टार्गेट पर नहीं रख सके.

यह भी पढ़ें:

FIFA WC 2022 Prize Money: फाइनलिस्ट और रनरअप से लेकर सभी टीमों को मिलेगी करोड़ों की रकम, जानिए कितना होग इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget