एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : शकीरी के गोल से जीता स्विट्जरलैंड, सर्बिया को दी 2-1 से दी मात

इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लेंके से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई.

नई दिल्ली: शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार देर रात खेले गए ग्रुप स्तर के मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सर्बिया को 2-1 से मात दी. इस जीत के कारण स्विट्जरलैंड ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

पहला गोल आया पांच मिनट के भीतर

कालिनग्राड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल सर्बिया ने मैच शुरू होने के पाचं मिनट के भीतर ही कर दिया. इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लेंके से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई. एक गोल की बढ़त बनाने के बाद सर्बिया के खेल में निखार आया और मिट्रोविक ने 14वें मिनट में बॉक्स के पास से हेडर लगाकर मैच का दूसरा गोल करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

26वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने किया पहला गोल

स्विट्जरलैंड को मैच के 26वें मिनट में पहला कॉर्नर मिला. शेरडान शकीरी ने बाईं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया जिसपर मैनुएल अकांजी ने हेडर लगाया और गेंद मैदान से बाहर चली गई. चार मिनट बाद मिडफील्डर स्टीवन जुबेर ने बॉक्स के अंदर मौजूद बेलरिम जेमाली को पास दिया. जेमाली के गोल करने के प्रयास पर सर्बियो के गोलकीपर व्लादिमीर स्टोज्कोविक ने शानदार बचाव किया और अपने टीम की बढ़त को बनाए रखा.

स्विट्जरलैंड के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत बेहतरीन रही. 52 वें मिनट में इंग्लिश क्लब आर्सेनल से खेलने वाले मिडफील्डर ग्रानिट शाका को बॉक्स के बाहर थोड़ी सी जगह मिली जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 25 गज की दूरी से दमादार गोल दागा और अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया.

बराबरी का गोल दागने के बाद स्विट्जरलैंड के फारवर्ड खिलाड़ी अपने खेल अधिक आक्रामकता लेकर आए. 58वें मिनट में शकीरी ने बॉक्स के बाहर दाईं छोर पर सर्बिया के डिफेंडर को छकाते हुए गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलपोस्ट पर लगकर बाहर चली गई. सके बाद, दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली. 68वें मिनट में सर्बिया के कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव ने बाएं फ्लेंक से सुंदर पास दिया लेकिन मिट्रोविक बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण बनाने में कामयाब नहीं हो पाए.

शकीरी ने 83वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल करने का प्रयास किया और गेंद को गोल के ऊपर से मार बैठे. सात मिनट बाद शकीरी को हाफ लाइन के पास गेंद मिली और उन्होंने अकेले अपने दम पर सर्बिया के डिफेंडर एवं गोलकीपर को छकाते हुए स्विट्जरलैंड के लिए विजयी गोल दागा. सर्बिया ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मुकाबले में बुधवार को ब्राजील से भिड़ेगी जबकि स्विट्जरलैंड का सामना कोस्टा रिका से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget