एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में ईरान को 1-0 से हराया

स्पेन को नौवें मिनट में बॉक्स के बाहर बाएं फ्लेंक पर फ्री-किक मिली. मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने बेहतरीन क्रॉस दिया लेकिन बॉक्स में कोई भी खिलाड़ी गेंद के पास नहीं पहुंच पाया.

नई दिल्ली: स्पेन ने रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के एक रोमांचक मुकाबले में बुधवार देर रात ईरान को 1-0 से शिकस्त दी. मैच का एकमात्र गोल स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा ने किया और स्पेन को वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण की पहली जीत दिलाई.

कजान ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में ईरान ने डिफेंस के रूप से शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन के गेंद पर बेहतर कंट्रोल के बावजूद उनके फारवर्ड खिलाड़ियों को अपने बॉक्स में अधिक जगह नहीं दी. स्पेन को नौवें मिनट में बॉक्स के बाहर बाएं फ्लेंक पर फ्री-किक मिली. मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने बेहतरीन क्रॉस दिया लेकिन बॉक्स में कोई भी खिलाड़ी गेंद के पास नहीं पहुंच पाया.

2010 फीफा विश्व का खिताब जीतने वाली स्पेन ने अपने स्वाभाविक खेल को जारी रखा. 25वें मिनट में टीम को बॉक्स के बाहर 30 गज की दूरी से फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन ईरान के गोलकीपर अली बिरेवांड ने सिल्वा के शॉट को आसानी से रोक लिया.

मैच के 30वें मिनट में स्पेन ने ईरान के बॉक्स में एक बार फिर खलबली मचाई. सिल्वा ने छह गज की दूरी से बाइसाइकिल किक लगाकर पहला गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे.

ईरान को 36वें मिनट में मैच का पहला कॉर्नर मिला. हालांकि, वे स्पेन के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. स्पने ने दूसरे हाफ में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा. मैच के 50वें मिनट में मिडफील्डर सर्गियो बुस्क्वेट्स ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया लेकिन बिरेवांड ने अपने बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

कोस्टा ने किया पहला गोल

इसके चार मिनट बाद, स्पेन के सबसे अनुभवी खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता ने बॉक्स के अंदर मौजूद स्ट्राइकर कोस्टा को पास दिया जिन्होंने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

ईरान को 61वें मिनट में गोलपोस्ट से लगभग 30 गज की दूरी पर फ्री-किक मिली. ईरान के खिलाड़ी ने बॉक्स के अंदर बेहतरीन क्रॉस दिया और सईद एजातोलाही गेंद को गोल में डालने में कामयाब रहे. रेफरी ने वीएआर की मदद ली जिसमें यह पाया गया कि क्रॉस के दौरान एक खिलाड़ी ऑफ साइड था जिसके कारण ईरान को गोल नहीं दिया गया.

मैच के 83वें मिनट में ईरान को बराबरी का गोल दागने का शानदार मौका मिला. बाएं फ्लेंक से वाहिद अमिरी ने बॉक्स में दमदार क्रॉस दिया लेकिन मेहदी तरेमी हेडर से गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. स्पेन ग्रुप बी के अपने अगल मुकबाले में सोमवार को मोरक्को से भिड़ेगी जबकि ईरान का सामना पुर्तगाल से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget