एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018 : रूस ने पहले मुकाबले में सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा

बाएं छोर पर मौजूद मिडफील्डर एलेक्जेंडर गोलोविन ने बॉक्स के बाहर से क्रॉस दिया जिस पर शानदार हेडर लगाकर युरी गाजिंस्की ने अपने देश को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी.

नई दिल्ली: रूस ने फीफा विश्व कप के पहले मैच में गुरुवार को यहां लुजिनकी स्टेडियम में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. मेजबान टीम के लिए डेनिस चेरीशेव ने दो और युरी गाजिंस्की, अर्टयोम डज्युबा एवं एलेक्जेंडर गोलोविन ने एक-एक गोल किए.

टूर्नामेंट का पहला गोल रूस ने दागा

टूर्नामेंट का पहला गोल दागने के लिए रूस ने केवल 12 मिनट का समय लिया. बाएं छोर पर मौजूद मिडफील्डर एलेक्जेंडर गोलोविन ने बॉक्स के बाहर से क्रॉस दिया जिस पर शानदार हेडर लगाकर युरी गाजिंस्की ने अपने देश को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी.

रूस ने दिखाई आक्रामकता

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद रूस के खेल में अधिक आक्रामकता देखने को मिली और सऊदी अरब के खिलाड़ी मेजबान टीम की तेजी एवं शारीरिक शक्ति के कारण मुश्किल में नजर आए. पहला गोल दागने के तीन मिनट बाद रूस ने अपनी बढ़त को बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन मेहमान टीम के गोलकीपर ने अब्दुल्ला अल-मयूफ ने बेहतरीन बचाव किया.

सऊदी अरब का डिफेंस रहा खराब

सऊदी अरब ने गेंद पर अधिक समय कब्जा बनाए रखा लेकिन रूस के खिलाड़ी कई मौकों पर विपक्षी टीम की डिफेंस को भेदने में कामयाब रहे. हालांकि, 22वें मिनट में मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा और एलन ड्झागोव के मांसपेशियों में खिंचाव आया जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

ड्झागोव की जगह मिडफील्डर डेनिस चेरीशेव मैदान में आए और पहला हाफ समाप्त होने से दो मिनट पहले (43वें मिनट) बॉक्स के अंदर सऊदी अरब के तीन डिफेंडर को छकाते हुए रूस के लिए मैच का दूसरा गोल किया.

दूसरे हाफ भी रहा सऊदी अरब के नाम

दूसरे हाफ में भी सऊदी अरब ने अधिक समय तक गेंद अपने पास रखा लेकिन वह मैच पर नियंत्रण रखने में कामयाब नहीं हो पाए. मेजबान टीम की डिफेंस एवं गोलकीपर इगोर एकिन्फीव को पूरे मैच में कोई खास पेरशानी नहीं हुई.

रूस ने मिडफील्ड में भी सऊदी अरब पर दबाव बनाया रखा और मैच के 71वें मिनट में लंबे कद के स्ट्राइकर अर्टयोम डज्युबा ने हेडर से गोल करते हुए मेजबान टीम को 3-0 से आगे कर दिया.

मैदान में बैठे मेजबान टीम के प्रशंसक 3-0 से मिलने वाले जीत का जश्न बना रहे थे, लेकिन इंजुरी टाइम में चेरीशेव (91वें मिनट) एवं गोलोविन (94वें) ने गोल कर रूस की 5-0 से सुनिश्चित कर अपने प्रशंसकों की खुशी को दोगुना कर दिया.

इस जीत से स्टेडियम में बैठे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चहरे पर भी रौनक आ गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
LIVE: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget