एक्सप्लोरर

फीफा विश्व कप 2018 : पुर्तगाल ने ईरान से खेला ड्रा, बनाई प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह

पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप में खेले गए ग्रुप बी के एक रोमांचक मुकाबले में ईरान से 1-1 से ड्रॉ खेला. इसी के साथ पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बनाई.

मॉर्डोविया: पुर्तगाल ने रिकार्दो क्वारेसमा के शानदार गोल की बदौलत रूस में जारी फीफा विश्व कप में खेले गए ग्रुप बी के एक रोमांचक मुकाबले में ईरान से 1-1 से ड्रॉ खेला. इस ड्रॉ के साथ ही पुर्तगाल ने ग्रुप स्तर के तीन मैचों में पांच अंक हासिल किए और तालिका में दूसरे पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बनाई जबकि ईरान तीन मैचों में केवल चार अंक ही हासिल कर पाया. ईरान तालिका में तीसरे पायदान पर रहा.

रोनाल्डो नहीं दिला पाए अपनी टीम को बढ़त मॉर्डोविया ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में ईरान के लिए एकमात्र गोल करीम अंसारीफर्द ने किया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व में पिछले दो मैचों की तरह इस मैच में पुर्तगाल ने तेज शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही रोनाल्डो को बॉक्स के अंदर बाईं छोर से गोल करने का मौका मिला. रोनाल्डो ने अच्छा प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. मैच की शुरुआत में ही गोल करने का मौक मिलने के बाद पुर्तगाल के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने ईरान के डिफेंस और मिडफील्ड पर दबाव बनाया. 16वें मिनट में पुर्तगाल को बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली, हालांकि रोनाल्डो अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए.

रिकार्दो ने अपनी टीम को दिलाई 1-0 की बढ़त शुरुआती हमलों के बाद ईरान की टीम संभली और गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया. 19वें मिनट में ईरान के खिलाड़ी ने मिडफील्डर अलिरेजा जाहांबख्श को पुर्तगाल के बॉक्स में बेहतरीन पास दिया लेकिन वह गेंद तक पहुंच पाते इससे पहले गोलकीपर रुई पैट्रीसियो ने अपनी जगह से आगे आकर अपनी टीम को पहला खाने से बचाया. पहला हाफ समाप्त होने से कुछ की कगार पर था कि 45वें मिनट में पुर्तगाल के मिडफील्डर रिकार्दो क्वारेसमा बॉक्स के दाएं छोर से शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

पेनाल्टी को गोल में नहीं बदल पाए रोनाल्डो पुर्तगाल ने दूसरे हाफ की भी दमदार शुरुआत की और 50वें मिनट में ईरान के खिलाड़ी ने रोनाल्डो को बॉक्स में गिरा दिया. रैफरी ने वीएआर की मदद ली और पुर्तगाल को पेनाल्टी देने का निर्णय लिया, हालांकि रोनाल्डो पेनाल्टी को गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए. ईरान के गोलकीपर अलीरेजा बेइरानवांड ने अपने बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया. पुर्तगाल को ताहफे में पेनाल्टी देने के बाद ईरान की टीम संभली. ईरान के फारवर्ड खिलाड़ियों ने अपने खेल को बेहतर किया लेकिन पुर्तगाल के बॉक्स में उन्हें अधिक जगह नहीं मिली जिसके कारण 72वें मिनट में समन गोद्दोस ने 20 गज की दूरी से बराबरी का गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे.

मैच समाप्त होने से पहले इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में रैफरी ने एक बार फिर वीएआर की मदद ली और इस बार ईरान को पेनाल्टी मिली. करीम अंसारीफर्द ने गेंद को गोल में डालकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. हालांकि, यह ड्रॉ ईरान को प्री-क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा पाया. विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मुकाबला शनिवार को उरुग्वे से होगा.

एजेंसी के इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget