एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: रोनाल्डो की हैट्रिक, स्पेन और पुर्तगाल के बीच ड्रा रहा मुकाबला

Fifa World Cup 2018: ग्रुप B के दूसरे मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 3-3 से ड्रा रहा.

सोची: आखिरी मिनटों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल और इस फीफा वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक की मदद से पुर्तगाल ने आज ग्रुप बी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स्पेन को 3 - 3 से बराबरी पर रोक दिया. स्पेन की टीम 88वें मिनट तक 3 - 2 से आगे थी लेकिन गेरार्ड पीके की गलती से पुर्तगाल को फ्रीकिक मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर यह अहम मुकाबला ड्रा कराया.

पुर्तगाल के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो (चौथा, 43वां और 88वां मिनट) ने जबकि स्पेन के लिये डिएगो कोस्टा (24वां और 55वां मिनट) और नाचो (58वां मिनट) ने गोल दागे. स्पेन ने पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में आक्रामक वापसी करते हुए चार मिनट के भीतर दो गोल दागकर बढत बनाई. कोस्टा ने 55वें मिनट में सर्जियो बस्केट्स से गेंद लेकर पुर्तगाली डिफेंस को पूरी तरह से भेदते हुए बराबरी का गोल किया.

इसके तीन मिनट बाद ही नाचो ने ऐसा गोल किया जिसे फुटबालप्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे और दुनिया के किसी भी गोलकीपर के लिये इस तरह का गोल बचाना लगभग नामुमकिन होता. पुर्तगाली डिफेंस ने स्पेन के पहले प्रयास को नाकाम कर दिया लेकिन नाचो ने लंबी दूरी से तूफानी शाट लगाकर पहली बार स्पेन को बढत दिलाई.

इससे पहले पुर्तगाल ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दूसरे ही मिनट में उसे पेनल्टी मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर टीम को 1 - 0 से बढत दिला दी. इसके पांच मिनट बाद स्पेन ने जवाबी हमले में अच्छा मूव बनाया लेकिन डेविड सिल्वा का शाट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया.

स्पेन के लिये बराबरी का गोल 24वें मिनट में डिएगो कोस्टा ने किया. पुर्तगाल के तीन डिफेंडरों को छकाते हुए कोस्टा ने बायें कार्नर से गेंद को गोल के भीतर डाला. बराबरी के गोल के बाद से स्पेनिश खिलाड़ियों ने शानदार ‘टिकी टाका’ फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार हमले बोले.

अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे आंद्रे इनिएस्ता 34वें मिनट में स्पेन को बढत दिलाने के करीब भी पहुंचे लेकिन उनका शाट बाहर चला गया. स्पेनिश डिफेंडरों ने रोनाल्डो को बांधने की लाख कोशिशें की लेकिन 43वें मिनट में उसे पुर्तगाल को बढत दिलाने से नहीं रोक सके. गोंजालो गुएडेस से मिले पास पर रोनाल्डो ने बायें पैर से शानदार गोल दागा और स्पेनिश गोलकीपर डेविड डि जिया एक बार फिर इसे रोकने में नाकाम रहे.

स्पेन और पुर्तगाल के बीच विश्व कप में आखिरी मुकाबला 2010 में अंतिम 16 में हुआ था जब 63वें मिनट में डेविड विला के गोल की मदद से स्पेन ने जीत दर्ज की थी और आखिर में खिताब भी स्पेन के ही नाम रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीसरा मेडल, मोना-अवनी के बाद कपिल परमार का कमाल
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीसरा मेडल, मोना-अवनी के बाद कपिल परमार का कमाल
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget