एक्सप्लोरर

फीफा विश्व कप: गिमेनेज के गोल से उरुग्वे ने मिस्र को 1-0 से हराया

दोनों टीमों को पांच मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया. हालांकि, इसमें दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और अंत में उरुग्वे ने 1-0 से जीत हासिल की.

सरांस्क: जोस गिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की. इस मैच में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि उनकी टीम का फारवर्ड उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में असफल रहा.

पहले हाफ अपने स्टार फारवर्ड मोहम्मद सलाह के बगैर उतरी मिस्र की टीम ने एडिसन कवानी और बार्सिलोना के बेहतरीन खिलाड़ी लुइस सुआरेज जैसे दिग्गज फारवर्ड खिलाड़ियें से सजी उरुग्वे की टीम को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी.

Fifa World Cup 2018: रोनाल्डो की हैट्रिक, स्पेन और पुर्तगाल के बीच ड्रा रहा मुकाबला उरुग्वे ने भी अच्छे डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन उसके मिडफील्ड में अनुभव की कमी साफ नजर आई. उसने मैच के 23वें मिनट में बेहतरीन गोल के अवसर को गंवा दिया. उरुग्वे की टीम को कॉर्नर मिला और फुटबाल सुआरेज के पास थी. उन्होंने किक तो मारी, लेकिन फुटबाल किनारे से बाहर निकल गई. इससे पहले, आठवें मिनट में कवानी को भी गोल का अवसर मिला था. उन्होंने गोल पोस्ट के बॉक्स के बाहर से किक मारी, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद एल शेनवाई ने शानदार तरीके से इसे सेव कर लिया.  दो शानदार मौके गंवाने के बावजूद मिस्र का डिफेंस डटा रहा. बेंच पर बैठे स्टार खिलाड़ी सलाह इस पूरे मैच को देख रहे थे. 1990 के बाद पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही इस टीम को भी उरुग्वे के गोल पोस्ट तक पहुंचने के दो अवसर मिले थे, लेकिन वह इस अवसर को भुना नहीं पाई. दूसरे हाफ की शुरुआत में भी उरुग्वे का अटैक मिस्र के डिफेंस के आगे कमजोर नजर आया. 47वें मिनट में ही एक बार फिर सुआरेज को शानदार गोल का मौका मिला था. कवानी ने सुआरेज को फुटबाल पास की थी, लेकिन एक बार फिर मिस्र के गोलकीपर शेनवाई ने शानदार तरीके से सेव करते हुए उरुग्वे की इस कोशिश पर भी पानी फेर दिया.  इस बीच, 49वें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी तारेक हामेद को पैर में चोट लग गई और उनके स्थान पर सैम मोर्सी को मैदान पर भेजा गया.

Fifa World Cup 2018: मोरक्को ने किया आत्मघाती गोल, ईरान को मिली 1-0 से जीत गोल करने के अवसरों को गंवाने वाले सुआरेज 73वें मिनट में एक बार फिर मिस्र के गोल पोस्ट तक पहुंचे, लेकिन फिर शेनवाई ने सुआरेज के पैरों पर फंसी फुटबाल को अपने हाथों से रोक लिया और सुआरेज एक बार फिर गोल करने से चूक गए.  कई बार उरुग्वे के गोल पोस्ट के बॉक्स तक आकर फंसी रह गई मिस्र के खिलाड़ियों को 80वें मिनट में अच्छा अवसर मिला था, लेकिन मुसलेरा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया. इस मैच में मिस्र के लिए स्टार बनकर उभरे गोलकीपर शेनवाई ने 83वें मिनट में सुआरेज और कवानी की जुगलबंदी को करारा जवाब दिया. सुआरेज से मिले पास को कवानी ने सीधा शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर फेंका लेकिन शेनवाई ने बेहतरीन तरीके से सेव कर लिया. 88वें मिनट में कवानी ने फ्री किक से गोल मारा, लेकिन वह गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा. इतनी मशक्कत के बाद आखिरकार 90वें मिनट में सांचेज ने राइट से फ्री किक से शॉट पास किया, जिसे एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ी जोस गिमेनेज ने सिर से शॉट मारकर मिस्र के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और उरुग्वे को बड़ी सफलता दिलाई.  दोनों टीमों को पांच मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया. हालांकि, इसमें दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और अंत में उरुग्वे ने 1-0 से जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget