एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018: पिछले बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को मेक्सिको ने 1-0 से हराया, डिफेंस रहा खराब

चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. लेकिन पहले मैच में मिली हार से निश्चित ही उसका अभियान डगमगा सकता है. मैच का एकमात्र विजयी गोल हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में दागा.

नई दिल्ली: मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 के अपने पहले मैच में ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में रविवार को मौजूदा विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया. जर्मनी ने 2014 में ब्राजील में खेले गए विश्व कप में अर्जेटीना को मात देकर खिताब अपने नाम किया था. चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. लेकिन पहले मैच में मिली हार से निश्चित ही उसका अभियान डगमगा सकता है. मैच का एकमात्र विजयी गोल हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में दागा. वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है. लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको ने अप्रत्याशित तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में कॉर्नर अर्जित किया. पिछले वर्ल्ड कप में गोल्डन ग्लव अवॉर्ड जीतने वाले गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी और अगले ही मिनट जर्मनी ने आक्रमण किया.

जर्मनी के डिफेंडर जोशुआ किमिच ने बॉक्स के अंदर दाएं छोर पर खड़े स्ट्राइकर टीमो वॉर्नर को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. दोनों टीमों ने अपनी खेल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया और 9वें मिनट में मेक्सिको को फ्री-किक मिली लेकिन मिगुएल लेउन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए. जर्मनी ने अधिक समय गेंद को नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया.

35वें मिनट में आया पहला गोल

मैच के 35वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे. मेक्सिको के स्टार फारवर्ड जेवियर हर्नादेज ने हाफ लाइन से अपनी दाईं ओर खड़े इर्विग लोजानो को पास दिया जिन्होंने जर्मनी के डिफेंडर को छकाते हुए 12 गज की दूरी से शानदार गोल किया. एक गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी को 39वें मिनट में फ्री-किक मिली. स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले मिडफील्डर टॉनी क्रूस बॉक्स के बाहर से किक ली जिस पर मेक्सिको के गोलकीपर ग्वीलेर्मो ओचोआ ने अपनी बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

मेक्सिको ने दूसरे हाफ में भी सकारात्मक शुरुआत की और टीम को 57वें मिनट में को काउंटर अटैक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन कार्लोस वेला बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए. इसके बाद, जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के प्रयास तेज कर दिए. 65वें मिनट में डिफेंडर जेरोम बोआटेंग ने दाईं छोर से पास दिया जिस पर किमिच ने बाइसाइकिल किक लागाई और गेंद गोपोस्ट के ऊपर से चली गई.

कमिच के प्रयास के बाद जर्मनी ने अपने अटैक को तेज किया और बोआटेंग के अलावा सभी खिलाड़ी विपक्षी टीम के हाफ में नजर आए जिसके कारण मेक्सिको को काउंटर अटैक करने के मौके भी मिले. 78वें मिनट में लेउन ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे. मैच के अंतिम क्षणों में जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन ओचोआ के शानदार बचाव ने मेक्सिको को तीन अंक दिलाए. जर्मनी ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में शनिवार को स्वीडन से भिड़ेगी जबकि मेक्सिको का सामना दक्षिण कोरिया से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget