एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: आइसलैंड के गोलकीपर ने नहीं चलने दिया मेसी का जादू

अपना पहला विश्व कप खेल रही आइसलैंड ने अपने पहले मैच में उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए सभी अनुमानों को गलत साबित किया और 2014 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली अर्जेटीनी टीम को विजयी शुरुआत से करने से दूर रखा.

आइसलैंड के गोलकीपर हेंस थोर हैल्डोरसल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेटीना को ग्रुप-डी के अपने पहले मुकाबले में 1-1 की बराबरी पर रोक दिया. लुज्निकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में हैल्डोरसल ने कई शानदार बचाव किए, जिसमें 64वें मिनट में अर्जेटीना को मिली पेनल्टी भी शामिल है. इस पेनल्टी को विश्व के महान फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने लिया था लेकिन हैल्डोरसल ने अपनी दाईं ओर कूदते हुए मेसी को गोल से महरूम रखा.

अपना पहला विश्व कप खेल रही आइसलैंड ने अपने पहले मैच में उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए सभी अनुमानों को गलत साबित किया और 2014 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली अर्जेटीनी टीम को विजयी शुरुआत से करने से दूर रखा.

आइसलैंड ने दमदार शुरुआत की और 20 सेकेंड के अंदर ही टीम के स्टार खिलाड़ी जिल्फि सिगर्डसन ने 20 गज की दूरी से गोल दागने का प्रयास किया. आइसलैंड की शुरुआती हमले के बाद अर्जेटीना संभली और हमले तेज कर दिए. टीम को पांचवें मिनट में फ्री-किक मिली. मेसी ने बॉक्स के बाहर बाएं छोर से शानदारी फ्री-किक ली लेकिन डिफेंडर निकोल्स ओटामेंडी हेडर के बावजूद गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

इसके चार मिनट बाद, अर्जेटीना के गोलकीपर विल्फ्रेडो काबालेरो ने अपने डिफेंडर को पास देने में गलती की जिसके कारण आइसलैंड के बिरकिर बजरनासन को गोल करने का शानदार मौका मिलीा लेकिन वह गेंद को गोल पोस्ट की बाईं ओर मार बैठे.

बजरनासन के प्रयास के बाद अर्जेटीना ने अपने खेल में सुधार लाया और गेंद पर नियंत्रण बनाने के अधिक प्रयास किया. पूरे मैच के दौरान कप्तान लियोनेल मेसी की टीम ने 78 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा.

कोच साम्पोली ने मेसी को इस मैच में विंगर की जगह एक अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में खिलाया, जिसका लाभ टीम को मिला. 19वें मिनट में स्ट्राइकर सर्गियो एग्वेरो को बॉक्स के अंदर थोड़ी सी जगह मिली और उन्होंने अपने बाएं पैर से शानदार गोल दागकर अर्जेटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी.

आइसलैंड ने बराबरी का गोल करने के लिए केवल चार मिनट का समय लिया. सिगर्डसन ने बेहतरीन शॉट लिया. अर्जेटीना के गोलकीपर गेंद को क्लियर नहीं कर पाए और स्ट्राइकर अल्फ्रेड फिनबोगसन ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया.

पहला हाफ समाप्त होने से पहले (45वें मिनट) आइसलैंड के सिगर्डसन को अपनी टीम को बढ़त दिलाने का मौका मिला लेकिन गोलकीपर काबालेरो ने शानदार बचाव करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा. अर्जेटीना ने दूसरे हाफ की आक्रामक शुरुआत की और आइसलैंड की मिडफील्ड एवं डिफेंस को लगातर पेरशानी में डाले रखा.

मैच के 64वें मिनट में आइसलैंड का डिफेंस अर्जेटीना के फारवर्ड खिलाड़ियों के बनाए गए दबाव में बिखर गई और पेनाल्टी दे बैठी. सभी की नजरें मेसी पर थीं लेकिन वह पेनाल्टी को गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए.

मैच के अंतिम 10 मिनट में अर्जेटीना ने गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन हैल्डोरसल शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाने में कामयाब रहे. मेसी ने फ्रीकिक के रूप में अंतिम प्रयास किया लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी. अर्जेटीना ग्रुप-डी के अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को क्रोएशिया का सामना करेगी जबकि आइसलैंड का मुकाबला नाइजीरिया से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश
रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर को कितनी सैलरी मिलती है? रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget