एक्सप्लोरर

फीफा 2018: तीसरे स्थान के लिए आज बेल्जियम और इंग्लैंड के बीच होगा मुकाबला

फ्रांस ने बेल्जियम को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में जाने नहीं दिया.

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2018 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. जहां फ्रांस और क्रोएशिया फाइनल में एक साथ टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. तो वहीं सेमीफाइनल में हार का मुंह देखने वाली टीमें इंग्लैंड और बेल्जियम तीसरे स्थान के लिए आज एक साथ खेलेंगी. दोनों के लिए इस मैच में ऊंचे मनोबल के साथ उतरना आसान नहीं होगा. वर्ल्ड कप फाइनल में न पहुंचना दोनों टीमों को बेशक चुभा होगा लेकिन अब समय है जब यह दोनों इससे बाहर निकल कर एक नए अंत को अंजाम दे सकती हैं और खुशी के साथ स्वदेश लौट सकती हैं.

फ्रांस ने बेल्जियम को हराया था

फ्रांस ने बेल्जियम को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में जाने नहीं दिया. इंग्लैंड की टीम एक गोल से आगे होने के बाद भी क्रोएशिया से 1-2 से हार गई और दूसरी बार फाइनल में जाने से महरूम रही. अब इन दोनों के पास अगर कुछ पाने के लिए है तो वो है तीसरा स्थान.  माना जा रहा है कि प्रतिष्ठा के इस मुकाबले में बेल्जियम और इंग्लैंड के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. बेल्जियम के लिए अच्छी बात यह है कि पहले सेमीफाइनल में बाहर बैठने वाले थॉमस म्यूनिएर इस मैच में वापसी कर रहे हैं और यह इंग्लैंड के लिए सिरदर्द वाली खबर साबित हो सकती है.

फ्रांस खिलाफ बेल्जियम ने शानदार खेल दिखाया था. पहले हाफ में उसने फ्रांस से ज्यादा आक्रमण किए थे और उसके डिफेंस ने भी शानदार काम किया था. लेकिन, दूसरे हाफ में गोल खाने के बाद टीम बड़े मैच के दबाव में बिखर गई थी.

बेल्जियम को अपनी गलती से बचना होगा

इस मैच में बेल्जियम को अपनी इस गलती को दोहराने से बचना होगा. साथ ही लोमेलु लुकाकु को आगे आकर ईडन हेजार्ड का साथ देना होगा. बेल्जियम के डिफेंस के सामने इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, जेसे लिंगार्ड और रहीम स्टíलंग को रोकने की चुनौती होगी. यह तीनों दूसरे सेमीफाइनल में बेअसर साबित हुए थे और इसी वजह से इस मैच में अपनी गलतियों को सुधारने के इरादे से उतरेंगे तो और खतरनाक होंगे. इन तीनों ने क्रोएशिया के खिलाफ गोल करने के कई मौके गंवाए थे. अगर वो मौके गोल में तब्दील हो जाते तो इस वर्ल्ड कप का स्वरूप कुछ और ही होता. मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरु होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget