एक्सप्लोरर

लुईस के शानदार शतक पर बारिश ने फेरा पानी, इंग्लैंड की 6 रनों से जीत

लुईस के शानदार शतक पर बारिश ने फेरा पानी, इंग्लैंड की 6 रनों से जीतसौजन्य: AP
लंदन: टेस्ट में फाइट और इकलौते टी20 में जीत के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम वनडे सीरीज़ में पहली जीत को तरस रही है. बारिश से प्रभावित चौथे वनडे मुकाबले में 356 रनों के विशाल स्कोर के बावजूद मेहमान टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा.  सलामी बल्लेबाज इविन लुईस की 176 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली और जोस बटलर की पारियों की मदद से डकवर्थ लुइस नियम के तहत ये मुकाबला जीत लिया. 356 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी. उसके सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय(84 रन) ने जॉनी बेयरस्टो(39 रन) के साथ मिलकर टीम को 126 रनों की विशाल ओपनिंग शुरूआत दी. इसके बाद मिडिल ओवर्स में जोस बटलर(43 रन) ने मोईन अली(48 रन) की तेज़ तर्रार पारी की मदद से टीम को जीत दिला दी. मैच को 35.1 ओवर में रोकना पड़ा उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 258/5. जिसके बाद इंग्लैंड को 6 रनों से विजेता घोषित कर दिया. इससे पहले इविन लुईस की 176 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लुईस दोहरा शतक बनाने की स्थिति में थे लेकिन 47वें ओवर में जैक बॉल की गेंद उनके पांव पर लगी जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. उन्होंने अपनी पारी में 130 गेंदें खेली तथा 17 चौके और सात छक्के लगाये. अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले लुईस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने वाले बल्लेबाज भी बन गये हैं. उन्होंने चार्ल्स बैनरमैन के 1877 में बनाये गये रिकार्ड को तोड़ा. बैनरमैन सबसे पहले टेस्ट मैच में 165 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी. उसने 33 रन के अंदर क्रिस गेल (दो), शाई होप (11) और मर्लोन सैमुअल्स (एक) के विकेट गंवा दिये थे. जैसन मोहम्मद (46) और कप्तान जैसन होल्डर (77) ने उनका अच्छा साथ दिया जबकि रोवमैन पावेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे. लुईस ने मोहम्मद के साथ चौथे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी की जबकि रिटायर्ड हर्ट होने से पहले होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिये 168 रन जोड़े. होल्डर ने 62 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाये. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 71 रन देकर तीन विकेट लिये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Pakistan: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत
एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत
IPL 2026 से पहले बदला सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, अभिषेक शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 से पहले बदला सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान, देखें कितने भारतीयों को मिली कमान
IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान, देखें कितने भारतीयों को मिली कमान
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
Embed widget