एक्सप्लोरर

ENG vs SA T20I: 20 ओवर में बन गए 304 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सॉल्ट-बटलर का तूफान, भारत को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 304 रन बना दिए. फिल सॉल्ट की नाबाद 141 और बटलर ने 83 रन की तूफानी पारी ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

ENG vs SA 2nd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 304 रन ठोक डाले. यह पहली बार है जब किसी टेस्ट खेलने वाले देश ने टी20 इंटरनेशनल में 300 का आंकड़ा पार किया है. इसी के साथ इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

सॉल्ट और बटलर की तूफानी पारियां

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे फिल सॉल्ट और जोस बटलर. दोनों ने ओपनिंग साझेदारी में ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. बटलर ने सिर्फ 30 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वहीं सॉल्ट ने नाबाद 141 रन की पारी खेली. यह पारी उन्होंने 60 गेंदों में खेली और इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन था.

बाकी बल्लेबाजों का योगदान

जैकब बेथेल ने 14 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों पर तेजतर्रार 41 रन जड़े. इंग्लैंड का दूसरा विकेट 221 के स्कोर पर गिरा, लेकिन उसके बाद भी इंग्लिश टीम की रनगति धीमी नहीं हुई. अंत तक सॉल्ट और ब्रूक ने टीम को रिकॉर्डतोड़ 304 के स्कोर तक पहुंचाया.

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ध्वस्त

305 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए विपक्षी टीम को 16.1 ओवर में 158 रन पर ढेर कर दिया. कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रन बनाए, जबकि ब्योर्म फोर्टन ने 32 रन की पारी खेली. डोनोवान फेरेरा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 23-23 रन का योगदान दिया, लेकिन साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके. सैम करन, डॉसन और विल जैक्स ने भी 2-2 विकेट का योगदान दिया.

तीसरी बार टी20 में 300 का आंकड़ा पार

यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास में यह तीसरा मौका है जब किसी टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, इससे पहले यह कारनामा केवल गैर-टेस्ट टीमें कर पाई थी. 2023 में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे, वहीं 2024 में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन ठोके थे. अब इंग्लैंड ने इस लिस्ट में टेस्ट नेशन के रूप में जगह बना ली है.

इंग्लैंड का दबदबा

इंग्लैंड ने अपने नाम अब वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में सबसे बड़ा स्कोर दर्ज कर लिया है. वनडे में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 498 रन बनाए थे और अब टी20 में 304 रन ठोक दिए. इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
LIVE: 200 के पार जाएगा न्यूजीलैंड का स्कोर, रन नहीं रोक पा रहे भारतीय गेंदबाज
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget