एक्सप्लोरर

DPL 2025: सिर्फ19 रन बनाकर आधी टीम ढेर, DPL में सुमित का तूफानी कहर, ऐसा कारनामा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज

DPL 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के एक खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया. जानिए कौन है यह खिलाड़ी और क्यों इसकी तुलना बुमराह और सिराज से होने लगी है.

DPL 2025: भारतीय क्रिकेट में हर कुछ सालों में कोई नया सितारा उभरता है. 2018 में जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहचान बनाई, 2020 में मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला और अब 2025 में सुमित कुमार बेनीवाल का नाम चर्चा में है. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के मौजूदा सीजन में इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा है.

19 रन देकर अकेले निपटा दी आधी टीम

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से खेल रहे सुमित बेनीवाल ने 17 अगस्त को पुरानी दिल्ली के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक शानदार कारनामा कर दिया. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की आधी बल्लेबाजी लाइन-अप को अकेले समेट दिया.

सुमित ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर समर्थ सेठ को आउट किया और तुरंत अगली गेंद पर प्रणव पंत को चलता कर दिया. इसके बाद दूसरे ओवर में वंश वेदी, तीसरे ओवर में ललित यादव और चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पांचवां शिकार किया. इस तरह उन्होंने शानदार अंदाज में मैच का रुख बदल दिया.

मैच का परिणाम

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए थे. जवाब में पुरानी दिल्ली की पूरी टीम 138 रन पर ही सिमट गई और मैच 46 रन से हार गई. इस जीत के हीरो सुमित बेनीवाल रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

तीसरे गेंदबाज बने

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सुमित बेनीवाल 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले उधव मोहन और कुलदीप यादव यह कारनामा कर चुके हैं.

बुमराह-सिराज की कतार में नया नाम?

सुमित कुमार बेनीवाल को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन उनका प्रदर्शन यह साफ संकेत देता है कि भारतीय क्रिकेट को एक और नया गेंदबाज मिल रहा है. जिस तरह बुमराह और सिराज ने शुरुआत में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था, उसी तरह अब बेनीवाल अपने खेल से पहचान बनाने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget