एक्सप्लोरर

रद्द हो सकता है इंग्लैंड का भारत दौरा, सितंबर में होनी है सीमित ओवरों की सीरीज़

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए अगस्त में भारत दौरे पर आना था, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह सीरीज़ स्थगित हो जाएगी.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली छह मैचों की सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज़ और न्यूजीलैंड ए टीम का अगले महीने का दौरा कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्थगित होना तय माना जा रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, इंग्लैंड को सितंबर के आखिर में छह मैच (तीन वनडे और तीन टी-20) खेलने थे. निश्चित तौर पर वर्तमान परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर नहीं आ सकती है. बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी, जिसमें भारत के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) चर्चा का मुख्य विषय होगा.

अधिकारी ने कहा कि मुझे लगता है कि एफटीपी मामले पर चर्चा के बाद औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि यह शुक्रवार को होने वाली शीर्ष परिषद के एजेंडा का हिस्सा है. न्यूजीलैंड ए को अगस्त में भारत दौरे पर आना है और उसके भी आने की संभावना नहीं है.

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम यह सीरीज़ खेलने के लिए अगले साल सितंबर में भारत दौरे पर आ सकती है. भारत में कोरोना के अभी तक नौ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या 25,000 तक पहुंचने वाली है. भारत में अगर सितंबर तक स्थिति सुधर भी जाती है तब भी इंग्लैंड के भारत आने की संभावना नहीं है.

विदेश में हो सकता है आईपीएल का आयोजन

अधिकारी ने कहा कि हमारे (बीसीसीआई) अध्यक्ष (सौरव गांगुली) ने हाल में साक्षात्कार में कहा था कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रही तो वे अगस्त में कैंप के आयोजन की योजना बना रहे हैं. यह तो हर कोई जानता है कि ऐसी परिस्थितियों में कोई मैच आयोजित नहीं किया जा सकता है.

सितंबर के आखिर में इंग्लैंड दौरा और आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय है. ऐसे में इस दौरान भारत या विदेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार मार्च में मैदान पर उतरी थी, लेकिन तब भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ महामारी के कारण बीच में ही रद्द कर दी गयी थी.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना काल में शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करते दिखीं टॉप शूटर मनु भाकर, देखें तस्वीरें

IPL पर अभी भी सवालिया निशान, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया BBL के शेड्यूल का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget