एक्सप्लोरर

दीपक पूनिया की अस्पताल से छुट्टी, घर में क्वारंटीन रहने की सलाह

साइ ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचाने पर साइ के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में थे. अब डॉक्टरों ने उन्हें घर में पृथकवास की सलाह दी है, क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. हालांकि, उन्हें घर में ही क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है.

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. ये तीनों सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे, जिसके पहले पहलवानों को पृथकवास में रखा गया था.

साइ ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचाने पर साइ के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में थे. अब डॉक्टरों ने उन्हें घर में पृथकवास की सलाह दी है, क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे. जिला कोविड नोडल अधिकारी ने उनके घर में रहने को स्वीकृति दी है.

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पूनिया तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पहलवान को आगे के निरीक्षण के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था. नियमों के अनुसार शिविर के लिए पहुंचने पर सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ पहलवानों का अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था, जिससे कि कोविड-19 संक्रमण का पता चल सके.

सभी पहलवान शिविर के लिए एक सितंबर को इकट्ठा हुए थे. इससे पहले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके कारण वह खेल रत्न पुरस्कार भी नहीं ले पाई थी. विनेश तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं. इसके बाद में विनेश ने ट्वीट किया था कि वह इस संक्रमण से उबर गई हैं और परीक्षण में दो बार नेगेटिव पाई गई हैं.

यह भी पढ़ें-

आरसीबी के सीनियर खिलाड़ी खाली स्टेडियम्स में दबाव महसूस कर सकते हैं: साइमन कैटिच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget