एक्सप्लोरर

अपने पद से इस्तीफा देंगे लेहमैन, स्मिथ-वॉर्नर पर लग सकता है 12 महीने का बैन

बॉल टेम्परिंग विवाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आया भूचाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. बॉल टेम्परिंग करने के बाद पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जो साख मिट्टी में मिली है उसके बाद आज ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.

नई दिल्ली/केपटाउन: बॉल टेम्परिंग विवाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आया भूचाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. बॉल टेम्परिंग करने के बाद पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जो साख मिट्टी में मिली है उसके बाद आज ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं. खबरों के मुताबिक आज ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच तुंरत प्रभाव से डैरेन लेहमैन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का बैन लग सकता है. अंग्रेजी अखबार दी टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 'आज शाम तक ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच डैरेन लेहमैन कोच पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं.' जिसके साथ ही वो बॉल टेम्पिरंग कांड में ऑस्ट्रेलियाई खेमे का पहला बड़ा विकेट भी हो सकते हैं. इसके साथ ही डैरेन लेहमैन के स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया कोच नियुक्त किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलियाई सूत्रों ने इस अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा, 'लेहमैन तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा दे सकते हैं. जिस वजह से खुद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के प्रमुख जेम्स सदरलैंड दक्षिण अफ्रीका पहुंच रहे(अब पहुंच गए) हैं. सीए प्रमुख के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने की जानकारी खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ही दी.' खबरों के मुताबिक आज शाम से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख इस बारे में प्रेस कॉंफ्रेंस कर सकते हैं. आईसीसी की तरफ से इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर मैच फिस के 100% जुर्माने के साथ एक टेस्ट मैच का बैन लगाया गया है. जबकि कैमरन बेनक्रॉफ्ट को 75% मैच फीस के साथ तीन डीमेरिट पॉइंट्स मिले थे. जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्मिथ और वॉर्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया था. लेकिन अब दि टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक इस मामले को बढ़ता देख क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन दोनों खिलाड़ियों पर 12-12 महीने का बैन लगा सकता है. इस पूरे मामले में विश्व क्रिकेट के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खेमे से भी बगावत के सुर सुनाई दे रहा हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क इस मामले में डैरेन लेहमेन को भी बराबर का दोषी मानते हैं. क्लार्क का कहना है कि 'लैहमेन भी इस मामले में बराबर के दोषी हैं. चाहे उन्हें इस प्लान के बारे में पता हो या नहीं.' क्लार्क ने कहा, 'अगर लेहमैन को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था तो फिर उनका अपनी टीम पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं है.' डैरेन लेहमैन ने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीकी कोच मिकी ऑर्थर के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2015 में चौथी बार क्रिकेट विश्वकप का खिताब जीता था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉकलैंड बैनर विवाद पर व्हाइट हाउस की एंट्री, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
फॉकलैंड बैनर विवाद पर व्हाइट हाउस की एंट्री, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मैदान के बाहर भी गुरु और चेले की जंग
स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मैदान के बाहर भी गुरु और चेले की जंग
विश्व कप जीतने पर मिलेगा डबल इनाम, पहली बार मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी देगा FIFA
विश्व कप जीतने पर मिलेगा डबल इनाम, पहली बार मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी देगा FIFA
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget