एक्सप्लोरर

रमेश पोवार के आरोपों पर मिताली का जवाब: 'मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है'

‘‘ मैं इन आरोपों से बहुत दुखी और आहत हूं . खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिये 20 साल खेलने के दौरान मेरी मेहनत, पसीना सब बेकार गया .’’ मिताली ने आगे कहा ,‘‘ आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है, मेरे हुनर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुझ पर कीचड़ उछाला जा रहा है . यह मेरे जीवन का सबसे खराब दिन है . ईश्वर मुझे शक्ति दे .’’

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम को लेकर संन्यास की धमकियों, नखरों और टीम में अव्यवस्था फैलाने के कोच रमेश पोवार के आरोपों पर जवाब देते हुए सीनियर क्रिकेटर मिताली राज ने कहा ,‘‘ यह मेरे जीवन का सबसे खराब दिन है .’’ कोच पर लगाए थे मिताली ने आरोप मिताली ने पहले पोवार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बर्बाद करना चाहते थे जबकि कोच ने टी20 विश्व कप पर अपनी रिपोर्ट में टूर्नामेंट के दौरान उनके रवैये पर सवाल उठाए . भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया और उसी मैच में मिताली को बाहर किए जाने पर विवाद उठा था . ट्विटर पर मिताली ने लिखी थी अपने मन की बात मिताली ने पोवार के आरोपों पर अपने ट्विटर पेज पर लिखा ,‘‘ मैं इन आरोपों से बहुत दुखी और आहत हूं . खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिये 20 साल खेलने के दौरान मेरी मेहनत, पसीना सब बेकार गया .’’ मिताली ने आगे कहा ,‘‘ आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है, मेरे हुनर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुझ पर कीचड़ उछाला जा रहा है . यह मेरे जीवन का सबसे खराब दिन है . ईश्वर मुझे शक्ति दे .’’ महिला क्रिकेट विवादों में मिताली और कोच के बीच के इस विवाद ने भारतीय महिला क्रिकेट को झकझोर दिया है . मिताली ने पहले पोवार को प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर पक्षपात का आरोप लगाया . उसने कहा कि डायना ने उनके खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग किया जबकि पोवार ने उन्हें अपमानित किया . दूसरी ओर पोवार ने अपनी दस पन्ने की रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी है . इनमें से पांच पन्नों में मिताली के बारे में लिखते हुए उन्होंने कहा कि उसने पारी की शुरूआत करने का मौका नहीं दिए जाने पर दौरा बीच में छोड़ने की धमकी दी थी . उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह टीम के लिए नहीं बल्कि निजी रिकार्ड के लिये खेलती है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget