एक्सप्लोरर

मॉडलिंग में वापस आने के लिए मोहम्मद शमी की पत्नी बहा रही हैं जिम में पसीना, घटाया 15 किलो वजन

विवाद के बाद मोहम्मद शमी ने उन्हें आर्थिक रूप से अलग कर दिया है. जिसके बाद अब शमी की पत्नी के पास खुद कमाने के अलावा और कोई जरिया नहीं है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पति से काफी लड़ाई के बाद अब अपने जीवन को ट्रैक पर लाने की कोशिश में जुट गई हैं. हसीन जहां ने अब दोबारा मॉडलिंग और एक्टिंग करने की ठानी है और इस सिलसिले में वो जिम में खूब पसीना बहा रही हैं. हसीन जहां अबतक अपना 15 किलो वजन घटा चुकी हैं.

4 महीने पहले हसीन जहां ने अपने पति और ससुराल वालों पर केस कर दिया था जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में भी रहीं. बेवफाई और मर्डर की कोशिश को लेकर उन्होंने अपने पति मोहम्मद शमी पर कई आरोप लगाएं थे जिसके बाद आज भी केस चल रहा है. लेकिन इस विवाद के बाद मोहम्मद शमी ने उन्हें आर्थिक रूप से अलग कर दिया है. जिसके बाद अब शमी की पत्नी के पास खुद कमाने के अलावा और कोई जरिया नहीं है.

प्रोफेशनल मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की पूर्व चीयरलीडर हसीन ने 2014 में मोहम्मद शमी से शादी होने के बाद मॉडलिंग को अलविदा कह दिया था. हसीन ने कहा, '' मॉडलिंग और अपने करियर को इसलिए छोड़ा क्योंकि शमी को ये सब पसंद नहीं था.'' लेकिन अब जब उसने मुझे छोड़ दिया है मैं अपनी प्रसिद्दी और लोकप्रियता की फिर से तलाश कर रही हूं. हसीन कोलकाता और मुंबई के बीच अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चक्कर लगा रही हैं.

हसीन ने कहा कि उन्हें उस समय काफी अजीब लग रहा था जब उन्होंने अपने एक पुराने दोस्त को कॉल किया जिनसे उनका कॉंटैक्ट टूट चुका था. लेकिन अपनी बेटी की अच्छे भविष्य के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ा. बता दें कि हसीन की बेटी का ख्याल फिलहाल उनके पिता और उनकी पहली शादी से हुई बड़ी बेटी रख रही है.

हसीन मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग भी सीख रही हैं. वो एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा भी हैं जिसका नाम स्क्रिप्ट है.

जिम में पसीना बहा रहीं हैं हसीन जहां

मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए हसीन ने जिम जाना शुरू कर दिया है और अपनी बेटी को शेप देना शुरू कर दिया है. हसीन इसके लिए अपना 15 किलो वजन भी घटा चुकी हैं. मैं इसपर अभी और काम कर रही हूं और डाइटिंग भी कर रही हूं.

हसीन ने आगे कहा कि वो फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा, मुझे अब शमी में कोई दिलचस्पी नहीं. मैंने कभी हार नहीं मानी थी. मै हमेशा लड़ती रहूंगी. बता दें कि जैसे ही मोहम्मद शमी की पत्नी ने शमी पर आरोप लगाया उसके तुरंत बाद ही बीसीसीआई ने शमी का ईयर्ली कांट्रैक्ट कैंसल कर दिया लेकिन बाद में इंटरनल कमिटी की मदद से सबकुछ ठीक किया गया. इसके बाद शमी का एक्सिडेंट हो गया जिसके बाद उन्हें पहले आईपीएल से हटाया गया और फिर उन्हें इंग्लैंड दौरे से भी बाहर कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma Ritika Sajdeh Viral Video: रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच 'लड़ाई' का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच 'लड़ाई' का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए
India vs Ireland: सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू
ICC Womens T20 World Cup 2026: 'मैंने उन परिस्थितियों की...' शफाली वर्मा ने अपने बेहतरीन फॉर्म को लेकर क्या-क्या कहा, पढ़िए
'मैंने उन परिस्थितियों की...' शफाली वर्मा ने अपने बेहतरीन फॉर्म को लेकर क्या-क्या कहा, पढ़िए
Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो
धरती हिली, इमारतें गिरीं, वेनेजुएला में भूकंप की तबाही का लाइव मंजर, सामने आए डरावने वीडियो
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को मोहर्रम के मौके पर दी श्रद्धांजलि, हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे लोग
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, 'मां इंति बंगारम' की सक्सेस के बीच मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, मैटरनिटी ब्रेक को लेकर कह दी ये बात
Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर आई सामने; वीडियो भी वायरल
DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
Alia Bhatt Fashion: भूल जाइए सारे रंग, आलिया भट्ट का ये 'पेस्टल येलो' लुक क्यों बना इंटरनेट का नया क्रश?
भूल जाइए सारे रंग, आलिया भट्ट का ये 'पेस्टल येलो' लुक क्यों बना इंटरनेट का नया क्रश?
क्यों करोड़ों की कारों में भी सेफ्टी फीचर्स नहीं संभाल पाते हादसे, जानिए क्या है वजह?
क्यों करोड़ों की कारों में भी सेफ्टी फीचर्स नहीं संभाल पाते हादसे, जानिए क्या है वजह?
Embed widget