एक्सप्लोरर

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

ब्रेंडन टेलर ने साल 2004 से अब तक तीनों फॉर्मेट में कुल 287 मुकाबले खेले, जिसकी 320 पारियों में यह दाएं हाथ का बल्लेबाज 33.92 की औसत के साथ 10,009 रन बना चुका है.

श्रीलंका के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. महज 20 रन की पारी खेलते हुए ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए.

ब्रेंडन टेलर ने साल 2004 से अब तक तीनों फॉर्मेट में कुल 287 मुकाबले खेले, जिसकी 320 पारियों में यह दाएं हाथ का बल्लेबाज 33.92 की औसत के साथ 10,009 रन बना चुका है. इस दौरान ब्रेंडन टेलर ने 17 शतक और 57 अर्धशतक जमाए.

इस लिस्ट में एंड्रयू फ्लावर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 1992 से 2003 के बीच 276 मुकाबलों में 40.63 की औसत के साथ 11,580 रन बनाए, जबकि ग्रांट फ्लावर 1992 से 2010 के बीच 288 मुकाबलों की 337 पारियों में 32.03 की औसत के साथ 10,028 रन जोड़कर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए.

टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. ब्रायन बेनेट ने बेन करेन के साथ 9.4 ओवरों में 55 रन जुटाए. ब्रायन 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से बेन करेन ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े. टेलर ने 37 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया, जबकि करेन 95 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए.

टीम 176 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी. यहां से सिकंदर रजा ने क्लाइव मदांडे के साथ छठे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी करते हुए जिम्बाब्वे को मजबूत स्थिति में ला दिया.

सिकंदर रजा 55 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि क्लाइव ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि असिथा फर्नांडो ने दो विकेट निकाले. दिलशान मदुशंका और जनिथ लियानागे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

आरएसजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget