एक्सप्लोरर

'यो-यो' से हारे टीम इंडिया के युवराज

यो-यो' से हारे टीम इंडिया के युवराज

नई दिल्ली: कैंसर को मात देकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह आज 'यो-यो' के आगे बेबस हैं. एनसीए के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद युवराज को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है.

तीन साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले 35 साल के युवराज चाहेंगे कि 2019 में होने वाले वर्ल्डकप के साथ वे अपने करियर का अंत करें. लेकिन सवाल ये है कि युवराज जैसे बड़े  खिलाड़ी जिसने टीम इंडिया को 2 वर्ल्डकप जीताने में अहम भूमिका निभाई है ऐसे खिलाड़ी को सिर्फ यो-यो के आधार पर टीम से बाहर कर देना कहां तक जायज है.

साल 2019 में होने वाले वर्ल्डकप टीम का स्वरुप अगले कुछ महीनों में साफ हो जाएगा. टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री वर्ल्डकप से पहले एक ऐसी टीम तैयार करने की पहल में जो मैदान पर 100 फिसदी फिट हो. यही वजह है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब टीम का चयन हुआ तो उसमें उस टीम में युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे अनुभवी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई.

क्रिकेट में फिटनेस के साथ स्किल्स का होना जरुरी होता है और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी के स्किल के बारे में पूरी दुनिया जानती है. युवी भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं.

सेलेक्टर्स ने फिटनेस का हवाला देते हुए जिस युवराज सिंह को आज टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है वे वही युवी हैं जिनके फील्डिंग के आगे एक दशक पहले टीम का कोई खिलाड़ी नहीं टिकता था लेकिन कैंसर जैसे बीमारी को मात देकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले युवराज आज टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

आपको बता दें कि ये वही युवराज सिंह हैं जिनके नाम टी-20 क्रिकेट में 6 गेंद पर छह छक्के लगाने का अटूट रिकॉर्ड है. युवराज 2016 में हुए टी-20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा तो थे लेकिन वनडे टीम में युवी इंग्लैंड के खिलाफ तीन साल बाद वापसी की. युवी की वापसी धमाकेदार रही और इंग्लैंड के खिलाफ कटक वनडे में 150 रन बना दिए जो उनके करियर अधितम स्कोर भी है. टीम में वापसी के बाद से युवराज ने अपनी बल्लेबाजी से दो मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया है.

15 साल के क्रिकेटिंग करियर में युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं. युवी ने टेस्ट में 57.97 की स्ट्राइक रेट से 1900  रन बनाए हैं जबकि वनडे में युवी ने 87.67 की स्ट्राइक से 8701 रन बनाए वहीं टी- फॉर्मेट में उनके नाम 1177 रन है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget