एक्सप्लोरर

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया को धराशायी कर टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, जानें WTC फाइनल का नया समीकरण

WTC Points Table 2023-25 Updated:: पर्थ टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स तबले में बड़ा बदलाव हुआ है.

Latest WTC Points Table 2025: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की एकतरफा हार से होगी, यह बहुत कम लोगों ने सोचा होगा. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 295 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया है. इस जीत ने भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की रेस में फिर से टॉप पर पहुंचा दिया है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है.

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया. पहली पारी में फाइफर (5 विकेट) लेने के अलावा उन्होंने दूसरी पारी में भी 3 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में जब ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर जम चुके थे, तब बुमराह ही थे जिन्होंने हेड को आउट किया. यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शतकीय पारियों ने साबित किया कि भारतीय बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में अच्छा करने में सक्षम हैं.

भारत फिर से टॉप पर

भारत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में टॉप पर आ गया है. भारतीय टीम का 15 मैचों में 9 जीत के बाद अब पॉइंट्स प्रतिशत 61.11 हो गया है. दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत अब गिरकर 57.69 हो गया है. पहला टेस्ट जीतने के बाद ऐसा नहीं है कि भारत की फाइनल की राह आसान हो गई है. यदि टीम इंडिया बिना किसी पर निर्भर रहते फाइनल में जाना चाहती है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 या उससे अधिक जीत दर्ज करनी होंगी.

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर देती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत अधिकतम 69.29 तक जा सकता है. बताते चलें कि फाइनल की रेस में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी पीछे नहीं हैं. श्रीलंका अभी 55.56 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तीसरे, वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर विराजमान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का पॉइंट्स प्रतिशत क्रमशः 54.55 और 54.17 है.

यह भी पढ़ें:

Watch: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही रोहित शर्मा ने शुरू किया अभ्यास, एक्शन मोड में नजर आए भारतीय कप्तान 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
LIVE: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget