एक्सप्लोरर

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को बंपर फायदा, टीम इंडिया इस स्थान पर

WTC Points Table: टीम इंडिया 42 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम प्रतिशत के मामले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान से भी पीछे है इसी वजह से वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.

World Test Championship Points Table: एशेज (Ashes) के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. वह सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है. एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के बिना उतरी थी. इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड (Josh Hazlewood) भी टीम में नहीं थे. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 473-9 पर घोषित कर दी. जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा. पूरी टीम 236 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 237 रनों की लीड मिली. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए. उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 486 रनों का विशाल टारगेट दिया. इंग्लैंड ने पांचवें दिन मैच बचाने का प्रयास किया. जोस बटलर क्रीज पर डट गए थे. उन्होंने 207 गेंदों का सामना कर 26 रन बनाए. बटलर की इस पारी के बावजूद इंग्लैंट टीम हार से नहीं बच पाई और उसे 275 रनों से करारी शिकस्त मिली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) की प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है. टीम दूसरे स्थान पर है. उसके 24 प्वाइंट हैं.WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को बंपर फायदा, टीम इंडिया इस स्थान पर

वहीं, श्रीलंकाई टीम पहले स्थान पर बनी हुई है. उसके भी 24 प्वाइंट हैं. टीम इंडिया की बात करें तो वह 42 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम प्रतिशत के मामले में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान से भी पीछे है, इसी वजह से वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर काबिज पाकिस्तान के 36 प्वाइंट हैं. 

लगातार दो टेस्ट मैच हारने वाली इंग्लैंड टीम सातवें स्थान पर है. उसके खाते में सिर्फ 6 प्वाइंट्स हैं. ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने के बाद कप्तान जो रूट ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने पैच में प्रतिस्पर्धा की, लेकिन हमें पूरे मैच में लड़ने की जरूरत थी. हमारा आज का रवैया शानदार था. हमें बस इसे और अधिक करने की जरूरत है. मुझे उम्मीद है कि हम बाकी सीरीज के लिए भी यही मानसिकता रखेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget