एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के 22, लेकिन 16 अंकों के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में ऊपर क्यों है श्रीलंका? जानिए कैसे होता है रैंकिंग का फैसला

WTC Points Table 2025-2027: अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है. इंग्लैंड टीम के पॉइंट्स श्रीलंका से ज्यादा हैं, बावजूद इसके वह तीसरे नंबर पर है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, टीम के 16 अंक हैं. लेकिन 22 अंकों के बावजूद इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीसरे स्थान पर है. टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में हारने के बाद चौथे नंबर पर पहुंच गई है. जानिए डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में अंकों को किस आधार पर दिया जाता है, ज्यादा अंक होने के बावजूद कोई टीम पीछे कैसे हो सकती है. जानिए रैंकिंग का फैसला कैसे होता है?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टॉप पर है, पैट कमिंस एंड टीम ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया. ऑस्ट्रेलिया के 36 अंक हैं, उनका जीत प्रतिशत 100 है. दूसरे नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम है, टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट में से एक जीता है और 1 ड्रा खेला है. श्रीलंका के 16 अंक हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशप 2025-27 में भारत चौथे नंबर पर

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ की है. 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं और 1 भारत ने. इंग्लैंड के 22 अंक हैं, लेकिन फिर भी वह 16 अंकों वाली श्रीलंका से पीछे हैं. इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है.

टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी में अभी चौथे नंबर पर है, शुभमन गिल एंड टीम के 12 अंक हैं. जानिए टीम को जीतने पर, हारने पर या ड्रा होने पर कितने अंक मिलते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंकों की गणना कैसे की जाती है?

  • जीतने वाली टीम को - 12 अंक
  • टाई होने पर - 6 अंक
  • ड्रा होने पर - 4 अंक
  • हारने पर - कोई अंक नहीं

WTC में टीमों की रैंकिंग कैसे तय होती है?

पॉइंट्स के आधार पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की रैंकिंग का फैसला नहीं होता है. बता दें कि इस अंक तालिका में टीमों की रैंकिंग जीत की परसेंटेज के आधार पर तय होती है. श्रीलंका की जीत परसेंटेज (66.67) इंग्लैंड (61.11) से ज्यादा है.

  1. ऑस्ट्रेलिया: 100.00
  2. श्रीलंका: 66.67
  3. इंग्लैंड: 61.11
  4. इंडिया: 33.33
  5. बांग्लादेश: 16.67
  6. वेस्टइंडीज: 0.00

डब्ल्यूटीसी 2025-2027 चक्र में सभी मैच खत्म होने के बाद जो टीमें टॉप 2 पर रहेंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा. पिछले चक्र की विजेता साउथ अफ्रीका है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने और पहला संस्करण न्यूजीलैंड ने जीता था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget