एक्सप्लोरर

भारत के WTC फाइनल में जाने का पूरा समीकरण, क्या ऑस्ट्रेलिया से हारने पर भी रहेगा चांस?

WTC Final Qualification Scenarios: दक्षिण अफ्रीका अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गया है. जानें भारत अब भी फाइनल में कैसे जा सकता है?

Latest WTC Points Table Scenarios: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को 109 रनों से हरा दिया है. अफ्रीका ने अब ना केवल दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की है बल्कि वो अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर टॉप पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन उसके पास अब भी लगातार तीसरा WTC फाइनल खेलने का मौका है, मगर कैसे?

दक्षिण अफ्रीका का पॉइंट्स प्रतिशत बढ़कर 63.33 हो गया है, जिससे यह टीम टेबल में पहले स्थान पर काबिज है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गया है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत फिलहाल 60.71 है. भारत की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद वह पहले से सीधा तीसरे स्थान पर चला गया था. टीम इंडिया का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 57.29 है. फिलहाल दक्षिण अफ्रीका फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. उसे अभी पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. अफ्रीका अगर पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज करता है तो वह फाइनल में जगह पक्की कर लेगा, वहीं 2-0 की जीत उसके लिए और भी अधिक फायदेमंद रहेगी.

भारत कैसे फाइनल में पहुंचेगा?

अब सवाल है कि भारत फाइनल में कैसे पहुंचे? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी 1-1 से बराबर हैं. सीरीज में अभी 3 मैच बाकी हैं. यदि टीम इंडिया को बिना किसी मुश्किल में पड़े फाइनल में जाना है तो उसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बाकी तीनों मुकाबले जीतने होंगे. अगर भारत 4-1 से ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाता है तो उसे दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान सीरीज के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.

अगर भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 3-2 से जीतता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया किसी हाल में श्रीलंका को आगामी टेस्ट सीरीज में ना हरा पाए. कुल मिलाकर देखा जाए तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में बाकी तीन मैचों में से 2 हार भारतीय टीम को फाइनल की रेस से बिल्कुल बाहर कर देंगी.

यह भी पढ़ें:

SA vs SL 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 109 रनों से हराया, WTC की पॉइंट टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget