एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: फाइनल से पहले ही घबराई ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्पिनर्स ने उड़ा दिए हैं होश

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के स्पिनर्स से घबरा गई है. ऑस्ट्रेलिया को डर है कि ओवल की पिच पर भारत जैसे हालात देखने को मिलेंगे.

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच 7 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. फाइनल मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम घबराई नज़र आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पिच को लेकर चिंता सता रही है और उन्हें डर है कि उनका हाल दोबारा वैसा ही ना हो जाए जैसा इंडिया में हुआ था.

पिच को लेकर चिंता किसी ओर ने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के नंबर एक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जाहिर की है. स्मिथ का मानना है कि ओवल में हालात बल्लेबाजों के अनुकूल हो सकते हैं. इसके साथ ही स्मिथ ने यह भी बताया कि ओवल की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी. 

स्मिथ ने कहा, ''ओवल की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है. जैसे ही गेम आगे बढ़ेगा हमें वैसे ही हालात का सामना करना पड़ेगा जैसे हमें इंडिया में देखने को मिले थे. हालांकि ओवल का मैदान शानदार है. यहा की आउट फील्ड काफी बेहतरीन है. इस मैदान पर बल्लेबाजी करना अच्छा अनुभव होगा.''

अश्विन-जडेजा का खेलना तय

स्मिथ भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने को लेकर उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान ने कहा, ''डब्लूटीसी चैंपियनशिप बेहतरीन शुरुआत है. इससे हर मुकाबले में नई जान आ रही है. टॉप करना और इंडिया के खिलाफ फाइनल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है.''

ओवल की पिच पर स्पिनर्स के लिए मदद इसलिए भी अच्छी बात है क्योंकि टीम इंडिया का दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरना तय है. भारतीय टीम रवींद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों ही खिलाड़ियों को अपने प्लेइंग 11 में जगह देगी. ये दोनों खिलाड़ी गेंद के अलावा बल्ले से भी अहम योगदान देते हैं. इसलिए इनका खेलना तय है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि एक स्पिनर के साथ ही मैदान पर उतर सकती है. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड की फिटनेस भी बड़ा सवाल बनी हुई है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि हेजलवुड के स्थान पर बोलैंड को मौका मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget