एक्सप्लोरर

WTC Final 2025 : स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन और गैरी सोबर्स को भी छोड़ा पीछे

WTC फाइनल के पहले ही दिन स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.जिसे ऑस्ट्रेलिया के ही वॉरेन बार्डस्ले ने 1926 में बनाया था.

WTC Final 2025 : लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, जिसे 'क्रिकेट का मक्का' कहा जाता है, उस मैदान पर जब कोई रिकॉर्ड टूटता है, तो वो पल अपने आप में ही एक इतिहास बन जाता है. ऑट्रलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन एक ऐसी ही ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालातों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 99 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया के ही वॉरेन बार्डस्ले ने 1926 में बनाया था.

ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही. पहले दिन की शुरुआत में ही टीम को बड़ा झटका लगा था. मात्र सात ओवरों में टीम के दो बड़े बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन स्टीव स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए क्रीज पर डटे रहकर धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की. उन्होंने 112 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

लॉर्ड्स के मैदान पर रचा इतिहास

स्मिथ की यह पारी सिर्फ ऑस्ट्रलिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की नहीं थी, बल्कि उन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज का खिताब भी अपने नाम हासिल कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व बल्लेबाज वॉरेन बार्डस्ले के नाम था, जिन्होंने 1909 से 1926 तक लॉर्ड्स में 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 575 रन बनाए थे. स्मिथ ने अब इस आंकड़े को पार कर लिया है और वह 591 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस मैदान उनके नाम  2 शतक और 3 अर्धशतक हैं.

ब्रैडमैन और सोबर्स को भी छोड़ा पीछे

इस मैच के दौरान स्मिथ ने क्रिकेट इतिहास के दो महान खिलाड़ियों,सर डॉन ब्रैडमैन और गैरी सोबर्स,को भी पीछे छोड़ दिया.

ब्रैडमैन ने लॉर्ड्स में 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 551 रन बनाए थे.

वहीं, गैरी सोबर्स के नाम 5 टेस्ट की 9 पारियों में 571 रन थे.

अब स्मिथ इन दोनों महान खिलाड़ियों से भी आगे निकल चुके हैं और अगर वह अपनी अगली पारी में मात्र 9 रन और बना लेते हैं, तो वह लॉर्ड्स के मैदान में टेस्ट क्रिकेट में 600 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

एक और रिकार्ड किया अपने नाम

स्मिथ ने लार्ड्स के मैदान पर रिकॉर्ड का अंबार लगा दिया है. उन्होंने एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी वे शीर्ष पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम 23 टेस्ट मैचों में 18 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड

एलन बॉर्डर (25 टेस्ट में 17 बार) और

विव रिचर्ड्स (24 टेस्ट में 17 बार)

जैसे दिग्गजों के नाम था,लेकिन अब स्मिथ ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है. लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर स्मिथ का नाम अब सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget